Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Risk of infection in Adarshanagar

आदर्शनगर बिजलीघर क्षेत्र में संक्रमण का खतरा

Sat, 13 Mar 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Risk of infection in Adarshanagar
नजीबाबाद। बिजलीघर आदर्शनगर के निकट स्थित पुलिया और उससे जुड़े नालों की सफाई न होने से क्षेत्रवासी दूषित वातावरण में रहने को विवश हैं। कारोबारियों और क्षेत्रवासियों का आरोप है कि वर्ष में एक बार नाले की औपचारिक सफाई होती है। वातावरण दूषित होने से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

बिजलीघर आदर्शनगर क्षेत्र में ग्राम पंचायत शेखपुरगढ़ू और ग्राम पंचायत तातारपुर लालू क्षेत्र के नगर की वर्षा जलनिकासी से जुड़े प्रमुख नाले हैं। नगरपालिका परिषद नजीबाबाद सीमा से बाहर स्थित नगर की निकासी से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र की नालों की तलछट सफाई नगर में जल भराव की समस्या को दूर करने के लिए वर्ष में एक बार मई व जून में कराई जाती है। बिजलीघर आदर्शनगर क्षेत्र की पुलिया और नाला ग्राम पंचायत शेखपुरगढ़ू और तातारपुर लालू सीमा के अंतर्गत आता है। दोनों ही पंचायतों की ओर से नालों की सफाई के लिए सफाई कर्मचारी तैनात नहीं हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कारोबारी महिला सुनीता विश्नोई का कहना है कि आबादी के बीच पुलिया और नालों की सफाई न होने से गंदगी के चलते क्षेत्र में संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है। गृहणी अंजू शर्मा का कहना है कि नगर पंचायत और नगरपालिका की उदासीनता से क्षेत्रवासी दूषित वातावरण में रहने को विवश हैं। गंदगी से बच्चों सहित क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर क्षेत्रीय नागरिकों दीपक कुमार, नौबहार सिंह, शिवकुमार, अनीस अहमद का आरोप है कि क्षेत्र के नालों की सफाई के लिए ग्राम पंचायत और प्रशासन से कई बार शिकायत की गई लेकिन किसी ने सफाई व्यवस्था नहीं कराई।
वर्जन
सफाई कर्मचारियों की कमी के चलते नालों की सफाई के लिए कर्मचारी तैनात होने का तर्क दिया। उन्होंने आदर्शनगर बिजली घर क्षेत्र की पुलिया व आसपास नाले में जमा गंदगी शीघ्र साफ कराने का आश्वासन दिया।

- ऋषि कुमार, एडीओ पंचायत
सड़क पर डाल रहे कूड़ा, आवाजाही में परेशानी
फोटो-11एनजेडबी05आर
मंडावली। मंडावली क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाले मंडावली-जसपुर संपर्क मार्ग पर पसरी गंदगी ग्रामीणों और राहगीरों की परेशानी का सबब बनी है। मार्ग पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इस मार्ग पर मंडावली, जसपुर, कल्लरवाली, सिकरौड़ा, लाहककला के ग्रामीणों का रोजाना गुजरना होता है। ग्रामीण ब्रह्मपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, कविंद्र सिंह, ओम प्रकाश, मुनेश, दयाराम, चंद्रपाल, वीर सिंह, छोटे सिंह ने बताया कि इस संपर्क मार्ग पर मंडावली बस्ती के निकट रह रहे कुछ ग्रामीण लगातार कूड़ा डाल रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हटवाने की मांग की है। उधर, निवर्तमान प्रधान मिद्दू ठेकेदार ने बताया कि कई बार इस मार्ग से गंदगी हटवा दी गई थी, लेकिन कुछ ग्रामीण लगातार मार्ग पर कूड़ा डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed