फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rising temperature, heat started torturing

Bijnor News: बढ़ रहा तापमान, सताने लगी गर्मी

Sun, 16 Apr 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 16 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rising temperature, heat started torturing
बिजनौर। जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लोगों का गर्मी से बुरा हाल है।शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रशासन ने बैठक कर गर्मियों से बचाव की तैयारियों पर मंथन किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से गर्मी के प्रकाेप से बचने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने लोगों को लू से बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कड़ी धूप में बाहर न निकलें। दोपहर 12्र बजे से तीन बजे तक के बीच गर्म हवा की स्थिति जानने के लिए रेडियो सुनें। वहीं टीवी, समाचार पत्र पर स्थानीय मौसम की पूर्वानुमान से जानकारी लेते रहें। दोपहर में 11 बजे से तीन बजे तक घर से बाहर नहीं निकलें। सूती वस्त्रों का प्रयोग करें। साथ ही अधिक मात्रा में पानी पीएं। घर से बाहर निकलने से पहले सिर पर गमछा रखें।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ प्रभारी अधिकारी आपदा अरविंद कुमार सिंह ने आगे कहा कि गर्मी में शराब, चाय, कॉफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तमाल न करें। इनके अधिक सेवन से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। गर्मी में थोड़ी सी भी दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। गहरे रंग के भारी एवं तंग वस्त्र पहनने से बचें। खाना बनाते समय कमरे के खिड़की एवं दरवाजे खुले रखे। गर्मी में उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed