फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rising temperature, bad condition of people due to heat

Bijnor News: बिजनौर - चढ़ रहा पारा, गर्मी से लोगों का बुरा हाल

Mon, 17 Apr 2023 11:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 17 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Rising temperature, bad condition of people due to heat
- 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया अधिकतम तापमान
विज्ञापन

- 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा जिले का न्यूनतम तापमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले में अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। तापमान बढ़ने से लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। घरों से निकलते ही तेज धूप राहगीरों का चेहरा लाल कर रही है। धूप तेज होने की वजह से लोग चेहरे पर कपड़ा बांधकर बाहर निकलने को मजबूर हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जिले में मौसम में रोजाना बदलाव हो रहा है। अप्रैल में ही गर्मी मई-जून जैसे तेवर दिखा रही है। जिससे लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। सुबह से निकल रही तेज धूप से लोगों का बुरा हाल है। बिना पंखा, कूलर चलाए लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही हैं। गर्मी ज्यादा होने से बाइक पर लोगों का चेहरा लाल हो रहा है। गर्मी बढ़ने पर चिकित्सक भी ज्यादा पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में रोजाना तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नगीना कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। जिससे आने वाले दिनों में तेज गर्मी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह का तापमान
तरीख- अधिकतम तापमान- न्यूनतम तापमान
11 अप्रैल- 34.4- 12.2
12 अप्रैल- 35- 12.6
13 अप्रैल- 35.8- 12.8
14 अप्रैल- 36.6- 13
15 अप्रैल- 38- 12.8
16 अप्रैल- 38- 13
17 अप्रैल- 38.4- 12.6
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है और नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed