फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor News: Rise in rivers, Ganga flowing after touching the danger mark

Bijnor: नदियों में उफान, खतरे के निशान को छू रही गंगा, कई गांवों में बने हुए हैं बाढ़ जैसे हालात

Tue, 22 Aug 2023 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 22 Aug 2023 01:29 AM IST
सार

Bijnor News : बिजनौर बैराज पर खतरे का निशान 220 मीटर है। सोमवार को गंगा का जलस्तर 219.60 मीटर रहा। पिछले करीब 20 दिनों से गंगा का जलस्तर 210 मीटर से ऊपर चल रहा है।

विज्ञापन
Bijnor News: Rise in rivers, Ganga flowing after touching the danger mark
बिजनौर जिले के हालात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जिले में नदियां उफान पर हैं। बिजनौर बैराज पर गंगा खतरे के निशान को छू कर बह रही है। वहीं, सोमवार को हुई बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में अभी भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। गंगा, मालन, खो सहित अन्य नदियाें में उफान है।

विज्ञापन


पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से नदियों में उफान है। बिजनौर बैराज पर खतरे का निशान 220 मीटर है। सोमवार को गंगा का जलस्तर 219.60 मीटर रहा। पिछले करीब 20 दिनों से गंगा का जलस्तर 210 मीटर से ऊपर चल रहा है। वहीं, सोमवार को बिजनौर बैराज से 80324 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि सोमवार को हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज से 89007 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा, मालन, खो नदी का जलस्तर अधिक होने से आसपास के क्षेत्र प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को पशुओं का चारा लाने सहित अन्य काम करने में काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

पानी के तेज बहाव से टूटा मालन नदी का रपटा
जिले में रुक-रुककर पिछले एक माह से बारिश हो रही है। जिससे मालन नदी के ऊपर पानी चल रहा है। पानी के तेज बहाव की वजह से रपटा टूट गया। जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: फिटकरी की बेटी को अमेरिका में मिलेगी तीन करोड़ की छात्रवृत्ति, परिजनों की खुशी का नहीं कोई ठिकाना

बेगावाला क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुरी और रावली के बीच मालन नदी पर रपटा बना हुआ है। जो करीब 25 साल पुराना है। इस रपटे की आज तक कोई मरम्मत भी नहीं हुई। रपटे के ऊपर पानी के तेज बहाव से रपटा बीच में टूट गया। जिस कारण से ग्रामीणों का निकलना जोखिम भरा हो गया है। अभी भी रपटे पर तेज बहाव के साथ पानी चल रहा है।

यह भी पढ़ें: Exclusive: कलीम की गिरफ्तारी के बाद हुए कई बड़े खुलासे, पड़ोसी देशों के लोगों को भी एजेंट बना रहा ISI

ग्रामीणों का कहना है कि रपटे के टूटने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मगर अधिकारियों को कोई चिंता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed