फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Right medicine and doctor's consultation is necessary for better health

Bijnor News: बेहतर स्वास्थ्य के लिए सही दवा और चिकित्सक परामर्श जरूरी

Tue, 17 Sep 2024 03:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 17 Sep 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Right medicine and doctor's consultation is necessary for better health
बिजनौर। आज विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य की बात करना बहुत जरूरी है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए चिकित्सक का परामर्श और सही दवा उनके लिए फायदेमंद है। मगर कुछ लोग खुद ही डॉक्टर बनकर अपना इलाज कर रहे हैं। जिस गलत प्रभाव उनके शरीर पर पड़ता है।
विज्ञापन


मेडिकल अस्पताल में भी रोजाना करीब 1200 मरीज दवाई लेने पहुंच रहे हैं। हर विभाग की ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रहती है। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चिकित्सक ओपीडी में मरीजों को देखकर परामर्श और दवा दोनों दे रहे हैं। जबकि इससे पहले वह वार्ड में भर्ती मरीजों का हालचाल जानते हैं। चिकित्सक के परामर्श का लाभ ये है कि सही बीमारी का सही इलाज का पता चल पाता है। चिकित्सक कुछ मरीजों को घरेलू चीजों से बीमारी का इलाज बता रहे हैं। जिससे उन्हें दवाई खाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग बीमारी होने पर खुद ही एंटीबायोटिक, स्टॉरॉयड लेकर खा लेते हैं। जिसका असर उनकी किडनी, लीवर सहित अन्य अंगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

- बेहतर स्वास्थ्य के लिए ये काम जरूरी
- शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करें
- रोजाना व्यायाम करें
- अच्छा पौष्टिक आहार लें
- चिकित्सक के परामर्श पर ही दवाई खाएंं
- वर्जन::
बेहतर स्वास्थ्य के लिए शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का बेहतर होना जरूरी है। मरीजों की बेहतरी के लिए ही चिकित्सक काम कर रहे हैं। चिकित्सक मरीज को देखने के बाद ही सही इलाज बता पाता है। इसलिए कभी भी बिना चिकित्सक परामर्श के दवाई न लें। - डॉ. मनोज सेन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुछ लोग ऐसे हैं, जो खुद ही अपना इलाज करते हैं। जो उनके स्वास्थ्य पर गलत पर प्रभाव डालता है। उन्हें नहीं पता होता है कि कब कौनसी दवा लेनी है। वह एक-दो एंटीबायोटिक जरूरत पड़ने पर खाते हैं। चिकित्सक को दिखाकर ही दवाई खाएं। - डॉ. आरएस वर्मा, चिकित्सक, मेडिकल अस्पताल, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed