फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ride will not be allowed in tractor trolley, fine will be imposed

ट्रैक्टर ट्राली में नहीं ढोने दी जाएंगी सवारी, लगेगा जुर्माना

Mon, 03 Oct 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Ride will not be allowed in tractor trolley, fine will be imposed
ट्रैक्टर ट्राली में नहीं ढोने दी जाएंगी सवारी, लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

बिजनौर। कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से कई लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से जिले में पुलिस सतर्क हो गई है। चेकिंग अभियान चालू कर दिया गया। जोकि दस दिनों तक चलेगा। इसमें लोगों को जागरूक किया जाएगा। ट्रैक्टर ट्राली को सवारी गाड़ी की तरह इस्तेमाल करने पर पूरी पाबंदी लगा दी गई है। इसके संबंध में शासन से निर्देश भी जारी हो चुके हैं। उधर सड़कों पर निगरानी की जाएगी, खासकर हरिद्वार नहर बाईपास पर कड़ी निगरानी रहेगी।
रविवार को शासन से निर्देश मिलने के साथ ही जिलेभर में चेकिंग अभियान चालू कर दिया गया। यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर 356 लोगों के चालान कर दिए गए। शहर से लेकर गांव देहात तक सड़कों और चौराहों पर पुलिस का पहरा रहा और वाहनों की चेकिंग की। उधर ट्रैक्टर ट्राली की निगरानी की जा रही है। बता दें कि कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से कई लोगों की जान चली गई है। जिस पर शासन को आनन फानन में निर्देश जारी करने पड़े। इन निर्देशों के आधार पर ही रविवार शाम से ही जिले की पुलिस की सतर्क हो गई।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि दस दिनों तक जागरूकता अभियान चलाया जाना है। इसके अलावा सभी सड़कों पर चेकिंग की जाएगी। चेकिंग की खासबात यह रहेगी कि ट्रैक्टर ट्राली को सवारी ढोने में इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीपुर नहर पर होगा सख्त पहरा
समीपुर नहर पटरी को हरिद्वार बाईपास के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। बिजनौर से नहीं दूसरे जनपदों से ही लोग ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर हरिद्वार आते जाते हैं। उधर पूर्वी गंगा नहर में इस बाईपास से गुजरते वक्त ट्रैक्टर ट्राली और कारें नहर में गिर चुकी है। हर साल कोई ना कोई हादसा हो ही जाता है। ऐसे में पूर्वी गंगा नहर हरिद्वार बाईपास पर पुलिस कड़ी निगरानी करेंगी। किसी भी ट्रैक्टर ट्राली में सवारी को नहीं ढोने दिया जाएगा।

यातायात के नियमों का पालन करने की अपील
स्योहारा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी राजीव चौधरी ने सुबह 10 बजे से 1 तक तथा दोपहर 4 बजे से 6 बजे तक वाहन चेकिंग कर राहगीरों को यातायात सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि सभी को यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed