फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   rice of bijnor exports in iran

ईरान में खुशबू बिखरेगा बिजनौर का चावल

Tue, 17 May 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Updated Tue, 17 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
इस बार जिले में उत्पादित पीबी-06 बासमती चावल ईरान में अपनी खुशबू फैलाएगा। कृषि वैज्ञानिकों ने शोध के आधार पर इस प्रजाति को नार्थ वेस्ट प्लेन जोन के लिए सबसे अधिक उपयुक्त माना है।
विज्ञापन


कृषि विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को पीबी-06 प्रजाति की बुवाई करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही के अनुसार 15 मई से धान की नर्सरी डालने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इस बार मानसून अच्छा रहने की संभावना है। किसान 15 जून से धान की नर्सरी का ट्रांसप्लानटेशन अर्थात रोपण शुरू कर देंगे। जिले की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार सामान्य धान में पंत धान-18 प्रजाति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपज 112 क्विंटल प्रति हेक्टयेर है। यह 130 दिन में मैच्योर अर्थात पक जाती है। बासमती में पूसा बासमती 1509 प्रजाति है। यह 120 दिन में पक जाता है।

कम अवधि में पकने वाली इस सर्वोत्तम प्रजाति की पैदावार 50 क्विंटल प्रति हेक्टेअर है। इसमें कोई बीमारी नहीं लगती। इस प्रजाति का जिले के सरकारी फार्म में उत्पादन किया जाता है।


ब्रीडर सीड पंतनगर से प्राप्त किया गया है। सबसे अधिक खुशबूदार प्रजाति पीबी-06 है। पोषक तत्वों से युक्त खाने में हल्का इस प्रजाति के रेट बासमती में सबसे अधिक हैं। यह 135 दिन में पकती है। कृषि बीज केंद्रों से धान के बीज का वितरण शुरू हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed