फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Review of projects under construction on the embankment of the barrage

Bijnor News: बैराज के तटबंध पर निर्माणाधीन परियोजनाओं का लिया जायजा

Fri, 16 May 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 16 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Review of projects under construction on the embankment of the barrage
बिजनौर में ग्राम रावली में तटबंध का निरीक्षण करती डीएम जसजीत कौर। स्रोत सूचना विभाग
बिजनौर। बरसात से पहले बाढ़ रोधी परियोजनाओं को पूरा किया जाना है। ऐसे में गंगा बैराज के तटबंध की निर्माणाधीन परियोजनाओं का डीएम ने निरीक्षण किया। जिन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं कण्व ऋषि आश्रम में निर्माण कार्य में देरी पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम जसजीत कौर ने निर्माणाधीन बंधों का निरीक्षण करते हुए सिंचाई खंड पांच के अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्देश दिए। कहाए कि मई के अंत तक सभी बंधों के निर्माण का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। जिससे किसी भी स्तर पर गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण कटान का अंदेशा नहीं रहने पाए।
विज्ञापन

कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद कण्व ऋषि आश्रम में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। एक माह पूर्व उनके द्वारा किए गए निरीक्षण में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। कार्यदायी संस्था के अधिकारी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इसी माह के अंदर डॉरमेट्री, इंटरलॉकिंग एवं शौचालय निर्माण का कार्य शत प्रतिशत रूप से पूरा हो जाना चाहिए। साथ ही शीशमहल स्थित प्रोजेक्ट आउट लेट का अवलोकन किया। अधिशासी अभियंता बृजेश मौर्य, अफजलगढ़ सिंचाई खंड अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार, तहसीलदार सदर अमरपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed