फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Revenue department is providing food to 700 people

राजस्व विभाग 700 लोगों को उपलब्ध करा रहा भोजन

Fri, 01 May 2020 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Revenue department is providing food to 700 people
धामपुर के एक मंडप में खाना खाने के बाद आराम फरमाते मजदूर। - फोटो : DHAMPUR
राजस्व विभाग 700 लोगों को उपलब्ध करा रहा भोजन
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर के एक मंडप में ठहरे करीब 63 मजदूरों ने दोपहर का खाना खाया और खाना खाने के बाद आराम किया। तहसीलदार रमेशचंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मजदूरों को खाना मैन्यू के आधार पर खिलाया जा रहा है। शुक्रवार को राजस्व विभाग की ओर से मजदूरों को दोपहर में दाल अरहर, चावल और मिक्स सब्जी और रोटी खिलवाई। शाम को आलू टमाटर की सब्जी और कचौड़ी खिलाई गई। तहसील द्वारा प्रतिदिन 700 से ज्यादा लोगों को दोनों समय पैकिटों के माध्यम से खाना खिलवाया जा रहा है।
प्रशासन की ओर से धामपुर में तीन स्थानों ऊषा स्मारक, मनभावन मंडप और हाईवे 74 पर विनायक मंडप को आश्रय स्थल बनाया गया है। कन्या इंटर कालेज को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। यहां पर 30 बेडों की व्यवस्था है। मनभावन मंडप में ठहरे मजदूरों के खाने की व्यवस्था पालिका प्रशासन के जिम्मे है। जबकि विनायक मंडप में रुके मजदूरों के खाने की व्यवस्था राजस्व विभाग के पास है। विनायक मंडप में दो दिन पहले यहां पर आए नोडल अधिकारी अजय चौहान ने व्यवस्था की जांच की थी।
विज्ञापन

मनभावन में मजदूरों ने मटर पनीर मांगा
धामपुर। पालिका की ओर से नगर के मनभावन मंडप में 43 मजदूरों को आश्रय दिया गया है। लेकिन कुछ लोगों ने वहां पर भोजन की व्यवस्था ठीक न होने का आरोप लगाते हुए असंतोष जताया। मजदूरों ने पालिका प्रशासन से मटर पनीर और कचौड़ी की व्यवस्था कराने की मांग की। आरोप लगाया कि वहां पर ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही उनके साथ संतोषजनक व्यवहार नहीं किया। बल्कि सख्ती से डांटकर कमरों और हॉल में खदेड़ देता है। आरोप लगाया कि अधिशासी अधिकारी कई दिन से मनभावन की ओर से आकर भी नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार रस्तोगी ने लगे आरोपों को गलत बताया है। कहा कि उनकी देखरेख में ही व्यवस्था चल रही है। किसी प्रकार की कोई दिक्क्त नहीं है। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। वह जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed