फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Revenue department avoiding getting pond metered

तालाब की पैमाइश कराने से बच रहा राजस्व विभाग

Fri, 08 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Revenue department avoiding getting pond metered
तालाब की पैमाइश कराने से बच रहा राजस्व विभाग
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर में शिवाजी पार्क के पीछे राजस्व अभिलेखों में तालाब दर्ज है। पालिका की ओर से इस तालाब का 50 लाख की लागत से सुंदरीकरण का काम होना है, पर छह माह से अभी तक काम चालू नहीं हुआ। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार का कहना है कि पालिका की ओर से तालाब के सुंदरीकरण कराने के लिए होने वाली सारी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है, पर उनके कई बार पत्र लिखने के बाद भी राजस्व विभाग तालाब की पैमाइश करने से बच रहा है। बताया कि उनकी समझ में यह बात नहीं आ रही है कि आखिर राजस्व विभाग तालाब की पैमाइश करने से क्यों बचने का प्रयास कर रहा है।
पालिका की मंशा है कि यदि तालाब की अभिलेखों के अनुरूप पैमाइश जल्द हो जाए तो कार्य को तेजी से करना शुरू करा दें। बकौल ईओ,
पालिका की ओर से नगर के भीतरी भाग के सभी तालाबों का सुंदरीकरण कराना है। फिलहाल दो तालाबों के सुंदरीकरण की सभी प्रक्रियाओं को पूूूरा किया गया है, पर दिक्कत यह आ रही है कि राजस्व विभाग तालाबों की पैमाइश करने में रुचि नहीं ले रहा है। पालिका की ओर से राजस्व अधिकारियों को कई बार पैमाइश कराने को पत्र लिखकर भेजे जा चुके हैं। पैमाइश न होने से पालिका का प्रोजेक्ट अधर में ही लटका पड़ा है। उधर एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही समस्या का निदान होगा।
विज्ञापन

पैमाइश के बाद ही अवैध निर्माण का पता लगेेगा
पालिका के ईओ का कहना है कि उन्हें लगता है कि तालाब की जमीन पर कुछ लोगों के अवैध कब्जे हैं। वे चाहते हैं कि यदि राजस्व विभाग की ओर से जल्द तालाब के रकबे की पैमाइश हो जाए तो पता लग जाएगा कि तालाब का रकबा कितने हेक्टेयर है और कब्जे के बाद वर्तमान में तालाब का क्षेत्रफल कितना बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed