{"_id":"676eec3be233adcfac02acfd","slug":"retired-naib-tehsildar-killed-wife-and-son-injured-in-accident-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-139367-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: हादसे में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार की माैत, पत्नी और पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: हादसे में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार की माैत, पत्नी और पुत्र घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर(बिजनौर)। सत्संग से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुर निवासी सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार बाबूराम (70) पुत्र लल्लू सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी सुशीला (65) और पुत्र आशीष (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव रुकनपुर निवासी बाबूराम अपनी पत्नी सुशीला देवी और पुत्र आशीष को लेकर शुक्रवार को नहटौर क्षेत्र के गांव रूखडि़यों में संत निरंकारी सत्संग में शामिल होने गए थे। देर शाम को लौटते वक्त नहटौर झालू मार्ग पर ग्राम नारायणपुर के सामने उनकी कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में बाबूराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सुशीला और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी के चिकित्सकोें ने सुशीला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।