फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Retired inspector took land, harvested

सेवानिवृत्त दरोगा पर जमीन कब्जाने और गन्ने की फसल काटने का आरोप

Wed, 21 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Retired inspector took land, harvested
बिजनौर। नूरपुर के एक व्यक्ति ने सेवानिवृत्त दरोगा पर उसकी जमीन कब्जाने और खेत में खड़ी गन्ने की फसल काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से करते हुए बिजनौर पुलिस को आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने के लिए आदेशित करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कस्बा व थाना नूरपुर के मोहल्ला हजरत नगर निवासी छुन्नू उर्फ छज्जू पुत्र मंगू खान ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसकी जोत की आराजी खसरा नं 59,60 मौजा असदपुर धमड़ौली परगना बूढ़नपुर में है। इसमें उसने खेती कर रखी है। आरोप है कि इस जमीन पर सेवानिवृत्त दरोगा समेत कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा करके रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं। 11 और 12 अक्तूबर की रात आरोपियों ने उसकी फसल बर्बाद कर दी। विरोध करने पर रिटायर्ड दरोगा ने उसे परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। 19 अक्तूबर की सुबह उसके साथ मो. शमशाद, अनवार अहमद, हसीनुद्दीन अपने खेत पर काम करने गए थे। इसी दौरान आरोपी उसके खेत में खड़ी गन्ने की फसल काटकर ले गए। आरोपी रिटायर्ड दरोगा होने और साथियों के कारण उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed