{"_id":"612bcb188ebc3e14f006beea","slug":"retired-inspector-s-son-shoots-himself-bijnor-news-mrt5539331192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने खुद को गोली मारी
विज्ञापन
हल्दौर में रिटायर्ड दरोगा के पुत्र के गोली मारकर आत्महत्या करने के बाद मौके पर जमा भीड़।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे ने खुद को गोली मारी
हल्दौर (बिजनौर)। नगर में एक सेवानिवृत्त दरोगा के पुत्र ने अपनी रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर अपनी कनपटी पर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। एसपी सिटी और सीओ सिटी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव सुल्तानपुर आबाद निवासी ब्रह्मपाल सिंह पुलिस विभाग से दरोगा के पद से रिटायर हुए हैं। उनका पुत्र गजेंद्र सिंह नागर (34) नगर के मोहल्ला टाट मोहरा में पुराने बस स्टैंड के पास रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान करता था। ग्रामीणों के अनुसार गजेंद्र सिंह रविवार शाम करीब साढ़े तीन बजे वह अपनी दुकान पर था। इसी दौरान उसके पड़ोसी दुकानदारों को उसकी दुकान से गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी। दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गजेंद्र की कनपटी में गोली लगी हुई थी और उसका खून से लथपथ शव दुकान में पड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया। इसके बाद एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह और सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने मौके का मुआयना कर स्थानीय आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परिजन बोले, तनाव में था गजेंद्र
परिजनों के अनुसार गजेंद्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह तनाव में था। परिजन उसकी आत्महत्या करने को लेकर आशंकित हैं। उसकी मौत की गुत्थी अभी उलझी हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
रोते बिलखते दिखे पत्नी व बच्चे
गजेंद्र सिंह नागर के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। गांव का माहौल गमगीन हो गया। एसओ उदय प्रताप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।