Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Retired CRPF jawan dies in road accident

Bijnor News: सड़क हादसे में सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान की मौत

Sun, 08 Nov 2026 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Retired CRPF jawan dies in road accident
शिवाला कलां। बड़े भाई की रस्म पगड़ी में शामिल होने आए सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान विजयपाल सिंह (66) की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार देर शाम चांदपुर-गजरौला मार्ग पर बवनपुर नहर के पास हुआ। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

विजयपाल सिंह मूलरूप से गांव बवनपुर के निवासी थे। वह सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह गाजियाबाद में रहने लगे थे। पिछले दिनों उनके बड़े भाई का निधन हो गया था। उनकी रस्म पगड़ी बुधवार को आयोजित की गई थी। इसी में शामिल होने के लिए विजयपाल सिंह अपने पैतृक गांव आए थे। शुक्रवार देर शाम वह सड़क पार कर रहे थे तभी किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद विजयपाल सिंह काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के भतीजे मुकेश कुमार ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सीओ चांदपुर देशदीपक ने बताया कि मुकेश कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिवाला कलां। बड़े भाई की मौत के बाद आयोजित रस्मपगड़ी (तेरहवीं) में शामिल होने आए सीआरपीएफ के सेवानिवृत्त जवान विजयपाल सिंह (66) को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। यह हादसा चांदपुर-गजरौला मार्ग पर बवनपुर नहर के पास शुक्रवार की देर शाम हुआ।

मूलरूप से गांव बवनपुर निवासी विजयपाल सिंह सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद गाजियाबाद में रहने लगे थे। अब पिछले दिनों उनके बड़े भाई की मौत हुई, जिनकी रस्म पगड़ी बुधवार को थी। जिसमें शामिल होने के लिए विजयपाल सिंह भी अपने पैतृक गांव आए। शुक्रवार की देर शाम विजयपाल सड़क की ओर चले गए। जहां पर सड़क पार करते हुए किसी वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद विजयपाल सिंह काफी देर तक सड़क पर घायल अवस्था में पड़े रहे। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन गमजदा हो गए। सेवानिवृत्त जवान की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के भतीजे मुकेश कुमार ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
सीओ चांदपुर देशदीपक ने बताया कि मृतक के भतीजे मुकेश कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed