फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Restricted medicines caught from a medical store

मेडिकल स्टोर से पकड़ी गईं प्रतिबंधित दवाइयां

Mon, 17 Sep 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Mon, 17 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Restricted medicines caught from a medical store
नूरपुर में पकड़ी गई दवाइयों की जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
नूरपुर में सोमवार को तीन जिलों की औषधि विभाग की टीम ने एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर भारी मात्रा में प्रतिबंधित और नशीली दवाइयां पकड़ी हैं। छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर स्वामी मौके से फरार हो गया। औषधि विभाग की टीम ने पकड़ी गई दवाइयों के नमूने लेकर उन्हें सील कर दिया है।
विज्ञापन

 सोमवार की दोपहर बिजनौर के औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा, अमरोहा के राजेश कुमार, मुरादाबाद के नरेश मोहन दीपक ने टीम के साथ फतेहाबाद रोड स्थित राजू मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम के पहुंचते ही मेडिकल स्टोर स्वामी नवीन निश्चल मौके से फरार हो गया। टीम ने मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में प्रतिबंधित ऑक्सीटासिन के इंजेक्शन, स्पासमोप्रोक्सीवन, एल्प्रेक्स के अलावा फिजीशियन सेंपल बरामद किए। बरामद हुई दवाइयों की कीमत करीब पांच   लाख रुपये है।
विज्ञापन

औषधि विभाग की टीम बरामद दवाइयों को थाने ले आई। जांच में कई दवाइयों पर ऐसी कंपनियों के नाम मिले जो औषधि विभाग में रजिस्टर्ड ही नहीं हैं। ऐसी दवाइयों के नकली होने की संभावना लगाई जा रही है। बिजनौर के ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष मिश्रा ने बताया कि नवीन निश्चल पर होलसेल में दवाइयों की बिक्री का लाइसेंस है। प्रतिबंधित दवाओं, फिजीशियन सैंपल का मेडिकल स्टोर पर मिलना बड़ी    बात है। वह दवाओं को रिटेल में बेचता था और होलसेल में इसकी जांच की जा रही है। दवाओं के नमूने लिए गए हैं तथा जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed