फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Resolved to follow the path shown by Saint Ravidas

Bijnor News: नजीबाबाद - संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

Sun, 05 Feb 2023 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 05 Feb 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Resolved to follow the path shown by Saint Ravidas
नजीबाबाद के संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- विभिन्न संगठनों ने महान संत को पुष्पांजलि अर्पित की
विज्ञापन

फोटो-05एनजेडबी05ए से 05सी तक
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। नगर के विभिन्न संगठनों ने संत रविदास की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। संत गुरु रविदास समाजोत्थान समिति ने हिमालयन कॉलोनी में जयंती मनाई। मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस अधिकारी आरके सिंह, पूर्व राज्यमंत्री ओमवती, धनौरा के प्रधान पारेंद्र सिंह ने संत रविदास की जीवनशैली पर विचार प्रस्तुत किए।
सत्य विहार कॉलोनी में डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा उत्थान समिति की ओर से संत रविदास जयंती का शुभारंभ मुख्य अतिथि असिस्टेंट ज्वाइंट कमिश्नर सेल टैक्स सुरेंद्र कुमार, एसडीओ विकास कुमार, सेवानिवृत्त डीपीआरओ रणजीत सिंह ने फीता काटकर किया। समिति के संरक्षक गीता राम, अध्यक्ष राम सिंह, मास्टर योगेंद्र कुमार, हरि राज, राजेश सागर, नरेंद्र सिंह आदि ने संत रविदास के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। मोहल्ला जाफ्तागंज में मुख्यअतिथि भाजपा नेता लवी अग्रवाल ने संत रविदास मंदिर में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

उन्होंने समाज के लोगों से संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सिद्धविहार कॉलोनी में डॉ. भीमराव आंबेडकर अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष रामनाथ सिंह, कोषाध्यक्ष अतर सिंह के नेतृत्व में संत रविदास जयंती मनाई गई। उपाध्यक्ष अजय कुमार, सचिव सलेकचंद, मलखान सिंह, मुन्ना सिंह, सरोज, इंदु वर्मा, मुन्नी, सुनीता और मोहल्ला मुगलूशाह में कांग्रेस के युवा नेेता अमजद सिद्दीकी के आवास पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शराजुद्दिन, वसीम, नईमुल अख्तर, मुस्तकीम, शाहिद सिद्दीकी आदि ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed