फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Resolve to follow the ideals of Maharana Pratap

महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Mon, 09 May 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Resolve to follow the ideals of Maharana Pratap
नजीबाबाद में महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित करते क्षत्रिय समाज के लोग। - फोटो : NAZIBABAD
महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर के विद्यालयों और क्षत्रिय समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई। क्षत्रिय समाज के लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
शिवशक्ति धाम में क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभा के संरक्षक केपी सिंह, तारा सिंह, यशपाल, दिव्यांशी राजपूत, मुरेंद्र, अशोक, विजयपाल, सुशील कुमार, परमवीर, धर्मवीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, निर्मला गोकुल सिंह यादव सरस्वती विद्या मंदिर में महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य बृजपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रा गीता ने महाराणा प्रताप पर भाषण, वंश और दीपांशु ने गीत प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य बृेजपाल ने कहा कि जब हम महाराणा प्रताप को याद करते हैं तो हमें उनका भाला, चेतक, घास की रोटियां, भूख से बिलखते छोटे-छोटे बच्चे याद आ जाते हैं। महाराणा प्रताप में राष्ट्रसेवा का जज्बा कूट कूटकर समाहित था। वह अहंकारी अकबर के आगे नहीं झुके। पूरे देश को उन पर नाज है। कार्यक्रम में शिक्षक पंकज, संजय, अमित, आत्मस्वरूप, गौरव, नीरज, फूलमाला, पूनम, नूतन, कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed