परिवार मिलन में लिया बुराइयों को खत्म करने का संकल्प
बिजनौर। रवा राजपूत संघ की ओर से परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें परिवारों के एक-दूसरे से परिचय कराए गए। समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र से किया गया। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। अध्यक्ष विनीत राजपूत ने कहा कि समाज में फैली बुराइयों को दूर करना है। दहेज का खात्मा करना होगा, जिससे बेटियों का उत्पीड़न थम सके। समाज के मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मन मोह लिया। लक्की फैमिली ड्रॉ में अवनीश राजपूत के परिवार को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पुनीत राजपूत और मनीष राजपूत ने किया। इस अवसर पर अतुल राजपूत, रवीश राजपूत, ब्रजराज राजपूत, सुधीर राजपूत, पवन राजपूत, जितेंद्र राजपूत, अजय कृष्ण राजपूत आदि शामिल रहे।