फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Resolve complaints with quality

गुणवत्ता के साथ शिकायतों का करें निस्तारण

Sat, 16 Jul 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Resolve complaints with quality
चांदपुर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायत सुनते डीएम उमेश मिश्रा व एसपी ? - फोटो : BIJNOR
गुणवत्ता के साथ शिकायतों का करें निस्तारण
विज्ञापन

चांदपुर। तहसील चांदपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम उमेश मिश्रा ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समयावधि में करना सुनिश्चित करें। कुल प्राप्त 51 शिकायतों में से सात का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

डीएम ने बिजली निगम के अधिकारियों को शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए कहा। उन्होंने लोक निमार्ण विभाग के अभियंता को पानी भराव व सड़क टूटने की शिकायतों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण पूर्ण मानक के अनुसार कर लिया जाए और कोई भी शिकायत लंबित न रहने पाए। संपूर्ण समाधान दिवस में सुरेंद्रपाल सिंह तोमर ब्लॉक जलीलपुर द्वारा परिवार रजिस्टर की कॉपी दिलाने के संबंध में प्रार्थनापत्र दिया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी जलीलपुर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिये। समाधान दिवस स पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह, उपजिलाधिकारी मांगेराम चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनीता दहिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विजय कुमार गोयल, तहसीलदार चंद्रकांता, न्यायिक तहसीलदार प्रभा सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed