फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Residents of Pitamgarh cross the river risking their lives, become imprisoned in their homes when the water le

UP: जान जोखिम में डाल नदी पार करते हैं पीतमगढ़ वासी, जलस्तर बढ़ने पर घरों में हो जाते हैं कैद

Mon, 24 Jul 2023 09:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 24 Jul 2023 09:21 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के पीतमगढ़ निवासी जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। बरसात के मौसम में हालात ऐसे हो जाते हैं कि ग्रामीण अपने घरों में ही कैद हो जाते हैं। गांव पहुंचने का लोगों को आज तक कोई सही राह नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
Residents of Pitamgarh cross the river risking their lives, become imprisoned in their homes when the water le
नदी में फंसा ट्रैक्टर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगे कुआं और पीछे खाई होने की कहावत बिजनौर जनपद के तहसील क्षेत्र के गांव पीतमगढ़ पर सटीक बैठती है। दो नदियों के बीच बसा गांव पीतमगढ़ विकास से वंचित है। गांव के लोग जान जोखिम में डालकर दोनों नदियों के जलभराव से होकर अवागमन करते हैं।

विज्ञापन


भागूवाला क्षेत्र के गांव प्रीतमगढ़ की करीब 1200 की आबादी को आज तक अपने गांव पहुंचने की सही राह नहीं मिल सकी है। कोटावाली और कठियारी नदी के बीच बसे पीतमगढ़ उर्फ मिर्जापुर के लोगों को दोनों नदियों से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात में तो हालात सबसे ज्यादा खराब हो जाते हैं।

विज्ञापन

नदी के उफान के चलते ग्रामीण अपने घरों में कैद होकर रह जाते हैं। गांव पीतमगढ़ के दोनों ओर के रास्ते रिजर्व फॉरेस्ट में होने के कारण आज तक विकास नहीं हो सका। नदी पार करने के लिए कठियारी नदी पर न तो रपटा है और न ही पुल का निर्माण कराया गया। पीतमगढ़ में पहुंचने के लिए अन्य कोई रास्ता नहीं है।

किसान का फंस गया था ट्रैक्टर, मुश्किल से बची जान
दो दिन पूर्व गांव पीतमगढ़ के किसान बुध सिंह का ट्रैक्टर कठियारी नदी के उफान में फंस गया था। नदी का जलस्तर बढ़ता देखकर ट्रैक्टर पर बैठे अन्य किसानों ने भागकर अपनी जान बचाई। जलस्तर कम होने के बाद अन्य ट्रैक्टर की मदद से फंसे हुए ट्रैक्टर को नदी से बाहर निकाला गया था।

पीतमगढ़ के लोग प्रतिवर्ष ह्यूम पाइप डालकर आवाजाही के लिए कच्चा रास्ता बनाते हैं, लेकिन बरसात में नदी के तेज बहाव में रास्ता बह जाता है। साल दर साल यही सिलसिला चला आ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से नदी पर पुल बनाने की मांग की, लेकिन ग्रामीणों को सिर्फ आश्वासन मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed