{"_id":"64dd22b2b0aa53647f07a9e9","slug":"rescued-150-people-15-people-stayed-in-the-relief-center-bijnor-news-c-27-1-bij1002-9125-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर : 150 लोगों को रेस्क्यू किया, राहत केंद्र में रुके 15","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर : 150 लोगों को रेस्क्यू किया, राहत केंद्र में रुके 15
Thu, 17 Aug 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
जलीलपुर क्षेत्र के बाढ़ राहत केंद्र खानपुर खादर में रूके ग्रामीण।
- मंगलवार सुबह ही गांव में पहुच गई थी एसडीआरएफ की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
जलीलपुर (बिजनौर)। सोमवार को पानी छोड़े जाने की सूचना मिलते ही प्रशासन तैयारियों में लग गया था। मंगलवार सुबह एसडीआरएफ की दो टीम जलीलपुर क्षेत्र में पहुंच चुकी थीं। करीब 150 लोगों को रेस्क्यू कर लाया गया, जिनमें मात्र 15 लोगों ने ही राहत केंद्र में रुके। अन्य अपनी रिश्तेदारियों में चले गए।
जलीलपुर क्षेत्र में लगातार एक माह से अधिक समय से बाढ़ के हालात हैं। सोमवार को तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की सूचना पर चांदपुर प्रशासन तैयारी में लग गया था। सोमवार को एसडीएम रितु रानी ने बताया था मोटर बोट की मांग की गई है। मंगलवार को जलीलपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में एसडीआरएफ की दो टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों को गांव से बाहर लाना शुरू किया। कुछ ग्रामीण जो दवाई आदि लेने गांव से बाहर आए हुए थे उनको गांव की तरफ छोड़ा। नायब तहसीलदार बास्टा श्याम सुंदर बैस ने बताया मीरापुर सीकरी से 18 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर लाया गया, रायपुर खादर से 67 लोगों को लाया गया।
मुजफ्फरपुर खादर में सांपों का बसेरा
गांव मुजफ्फरपुर खादर में चारों ओर गंगा का पानी चल रहा है। खेत खलिहान में एक माह से पहले ही पानी भरा हुआ है। सोमवार देर शाम से तेजी से आए पानी ने सभी रास्तों को भी चपेट में ले लिया है। सब जगह पानी होने के कारण सांप गांव की तरफ आ रहे हैं। किसान सूरजभान सिंह व तेजपाल सिंह ने बताया कि सोमवार रात से अनेक सांपों ने गांव की तरफ रुख किया हुआ है। शाम होते ही सांप दिखने शुरू हो जाते हैं। परिवार के लोग रात को जागकर पहरा दे रहे हैं।