{"_id":"5fa599af8ebc3e9b78183722","slug":"report-will-be-lodged-against-the-manager-on-the-withdrawal-of-money-from-the-account-bijnor-news-mrt5098698117","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते से धोखाधड़ी से पैसे निकलने पर ब्रांच मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते से धोखाधड़ी से पैसे निकलने पर ब्रांच मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश
विज्ञापन
खाते से पैसे निकलने पर प्रबंधक के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट
बिजनौर। सीजेएम दिलीप कुमार सचान ने एक किसान के एटीएम से धोखाधड़ी से पैसे निकालने के आरोप में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक उलेढ़ा शाखा के ब्रांच मैनेजर आलोक कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिया है।
गांव कुतुबपुर गढ़ी निवासी रामवीर सिंह ने सीजेएम न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसका व उसकी पत्नी नीता देवी एक संयुक्त खाता प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की उलेढ़ा शाखा में है। इस खाते में उसकी गन्ने का भुगतान आता है। पांच जुलाई 2020 को जब उसने मोबाइल के मेसेज देखे तो पता चला कि चार जुलाई 2020 की शाम आठ बजकर 49 मिनट से आठ बजकर 50 मिनट के बीच उनके खाते से एटीएम द्वारा दो बार में 25 हजार रुपये निकल लिए। पांच जुुुलाई की सुबह भी पांच बजकर 41 मिनट से पांच 42 के बीच तीन बार में 25 हजार रुपये निकाले गए। पांच जुलाई को रविवार था, छह जुलाई को वे बैंक गए और मैनेजर आलोक कुमार से पैसे निकाले जाने की शिकायत की और एटीएम बंद करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। मैनेजर ने एटीएम बंद करने की बात बताई। दस जुलाई को भी उसके अकाउंट से 25 हजार रुपये और निकाल लिए गए। वे फिर बैंक गए पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि मैनेजर आलोक कुमार ने अपने स्टाफ व कैशियर से मिलकर गलत तरीके से फर्जी एटीएम तैयार कर उसके खाते से धोखाधड़ी से 75 हजार रुपये निकाले हैं।