{"_id":"5dd97c188ebc3e54ed5f02b5","slug":"report-will-be-filed-on-the-owner-of-vedanta-hospital-bijnor-news-mrt4551755117","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदांता अस्पताल के मालिक डाक्टर केशव पर दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेदांता अस्पताल के मालिक डाक्टर केशव पर दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन
वेदांता अस्पताल के मालिक पर होगी रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर। चंदक स्थित वेदांता अस्पताल के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। इसके लिए क्वेक्स के नोडल अधिकारी डाक्टर रोहताश कुमार ने मंडावर थाना प्रभारी को तहरीर सौंप दी है।
क्वेक्स के जिला नोडल अधिकारी रोहताश कुमार के अनुसार चंदक में बिजनौर-हरिद्वार मार्ग पर उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के गांव खानपुर निवासी केशव सिंह पुत्र मांगेराम ने वेदांता हास्पिटल चला रखा है। शुक्रवार को ग्राम मंडावली सैदू निवासी पवन की पत्नी मीरा को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे वेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। सीजर के बाद चिकित्सकों ने महिला को बिजनौर के पुलकित हास्पिटल के लिए रेफर कर दिया था, वहां पर महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन मृतका को पुन: वेदांता अस्पताल में ले गए थे और चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बमुश्किल समझा बुझाकर मामला शांत कराया था। परिजनों ने अस्पताल संचालक और चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे क्वेक्स के नोडल अधिकारी डाक्टर रोहताश कुमार ने वेदांता अस्पताल का निरीक्षण किया था। डाक्टर रोहताश के अनुसार इस दौरान दो ओपीडी, एक ऑपरेशन थियेटर क्रियाशील अवस्था में मिले। अस्पताल से संबंधित समस्त पंजीकरण अभिलेख आदि मांगे गए तो वेदांता हॉस्पिटल के डाक्टर केशव सिंह द्वारा किसी भी प्रकार का पंजीकरण या अस्पताल चलाने से संबंधित अन्य प्रमाण पत्र नहीं दिखाये गए। डाक्टर रोहताश ने बताया कि डाक्टर केशव ने अवगत कराया कि इस प्रकार का कोई भी प्रमाणपत्र उनके पास उपलब्ध नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए वेदांता हॉस्पिटल की दोनों ओपीडी एवं एक ऑपरेशन थियेटर को सील कर दिया गया है। नोडल अधिकार के अनुसार इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मंडावर थाना प्रभारी निरीक्षक को तहरीर दी गई है।