फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report will be filed on seven including two policemen

दो पुलिसकर्मियों सहित आठ पर दर्ज होगी रिपोर्ट

Thu, 16 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Report will be filed on seven including two policemen
दो पुलिसकर्मियों सहित सात पर दर्ज होगी रिपोर्ट
विज्ञापन

बिजनौर। सीजेएम विमल त्रिपाठी ने संतोष शर्मा के घर में घुसकर उस पर जानलेवा हमला करने में दो पुलिसकर्मियों सहित सात के विरूद्घ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश धामपुर पुलिस को दिया है।
थाना स्योहारा के गांव अनीसा नंगली निवासी संतोष शर्मा ने अदालत में दाखिल प्रार्थना पत्र में कहा था कि उसने अपने ससुर सुनील कुमार निवासी दिल्ली को तीन लाख रुपये उधार दिए थे। उसका ससुर बार-बार कहने पर भी रुपये वापस नहीं दे रहा था और अपनी बेटी पूजा को उसके खिलाफ भड़काता रहता था। पूजा उसका घर छोड़कर अपने मायके दिल्ली चली गई। 29 जून 2021 को दोपहर दो बजे सुनील, उसका बेटा दीपक, बेटी पूजा, पूजा का फूफा अशोक व बुआ शारदा देवी, थाना स्योहारा के दरोगा रमेशचंद्र व सिपाही श्यामवीर के साथ उसके घर में घुस आए। ससुर सुनील व बाकी लोगों ने उसके साथ मारपीट की और सुएं चुभाकर उसे मारने की कोशिश की। शोर पर उसके परिजन और मोहल्ले के काफी लोग आ गए। इन लोगों ने उसके घर में उसके घर में रखे 60 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवरात भी निकाल लिए और जबरन थाने ले आए और हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि घर से उठाए गए पैैसों में से 30 हजार रुपये पुलिसवालों ने अपने पास रख लिए। उससे हवालात में मारपीट कर यातनाएं दी गईं। उसकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया गया। पुलिस वालों ने अपनी जान बचाने के लिए आनन फानन में उसका धारा 151 में चालान कर दिया। इस मामले में सीजेएम ने संज्ञेय अपराध का होना पाए जाने पर दरोगा महेशचंद्र, सिपाही श्यामवीर सहित सुनील कुमार, दीपक, पूजा, शारदा देवी, रमेशचंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed