{"_id":"61e5b892c0026347562ed79e","slug":"report-will-be-filed-if-liquor-is-distributed-bijnor-news-mrt573770980","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं को शराब बांटने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं को शराब बांटने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों की बैठक लेते एएसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। चुनाव में शराब बांटने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। इसके लिए पुलिस ने रुपरेखा तैयार की है। शराब बांटी गई तो मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। मतदान केंद्रों पर थानेदार और चौकी प्रभारियों के फोन नंबर भी चस्पा होंगे। जिससे शराब या अन्य सामग्री के वितरण की सूचना पुलिस को आसानी से मिल सके। इस संबंध में सभी सेक्टर प्रभारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए गए।
सोमवार को चुनाव प्रभारी एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने सभी सेक्टर प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि सभी बूथों के पर चिह्नित किए गए लोगों रेड, येलो और ग्रीन कार्ड थमा दिए जाएं। जिन लोगों को रेड, येलो और ग्रीन गार्ड दिए जा रहे हैं, उन्हें हिदायत दी जाएगी कि चुनाव के दिन अपना फोन नंबर ऑन रखें। साथ ही जिन मतदान केंद्रों पर चारदीवारी नहीं है, वहां बैरिकेडिंग की जाएगी। यह भी कहा गया कि मतदान से 48 घंटा पहले से कड़ी निगरानी करें कि शराब का वितरण नहीं होने पाए।
आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मी पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान
बिजनौर। आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारी पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे। इसके लिए डीएम ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने आवश्यक कार्यों में लगे कर्मियों को डाक मतपत्र की सुविधा प्रदान की है। जिसमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, डाक विभाग, परिवहन विभाग, रेलवे, बिजली, नागरिक उडयन विभाग, मेट्रो रेल, दूरदर्शन और आकाशवाणी तथा दूरसंचार विभाग को भी शामिल किया गया है। इन विभागों के कर्मचारी फार्म 12 घ भरकर अपने विभागाध्यक्ष से प्रमाणित कराते हुए नामांकन की आखिरी तारीख से पहले संबंधित रिटर्निंग अफसर को उपलब्ध करा सकते हैं।