फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report not recorded even after two days in urea manure scam

यूरिया खाद घोटाले में दो दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट

Wed, 19 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Report not recorded even after two days in urea manure scam
यूरिया खाद घोटाले में दो दिन बाद भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

नजीबाबाद। अहमदपुर सादात साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद के 350 कट्टे रातोंरात गायब होने के मामले में दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। उधर, विभागीय जांच में गोदाम इंचार्ज द्वारा कार्यालय समय के बाद रातों रात चुनिंदा किसानों को यूरिया खाद बांटने का मामला सामने आया है।
अहमदपुर सादात साधन सहकारी समिति में यूरिया खाद घोटाले को लेकर किसानों ने मंगलवार को गांव किशनपुर स्थित कार्यालय पर जमकर हंगामा किया था। किसानों की सूचना पर पहुंचे एसडीएम परमानंद झा ने समिति के एमडी नंदकिशोर, एकाउंटेंट कुंवर पाल और गोदाम इंचार्ज सुधीर कुमार की उपस्थित में गोदाम का स्टॉक चेक किया। गोदाम में 350 खाद के कट्टे कम पाए जाने पर किसानों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम ने गोदाम इंचार्ज और चौकीदार पुलिस के हवाले कर दिया था। एमडी नंदकिशोर ने खाद गोदाम में 350 खाद के कट्टे कम होने के संबंध में एसडीएम और नगीना देहात पुलिस को तहरीर सौंपी थी। दो दिन बाद भी नगीना देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बताया जाता है कि एसडीएम द्वारा पुलिस को सौंपे गए खाद गोदाम इंचार्ज और चौकीदार को भी छोड़ दिया। नगीना देहात थाना प्रभारी उदय प्रताप ने विभाग की ओर से तहरीर न मिलने की बात कही। घटना के बाद एआर अमित त्यागी और एडीओ सहकारिता के निर्देश पर एमडी नंदकिशोर ने तत्काल प्रभाव से खाद गोदाम इंचार्ज सुधीर कुमार और चौकीदार वीरेश को निलंबित कर दिया था। सीओ नगीना सुमित शुक्ला का कहना है कि विभागीय जांच की रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद ही संबंधित मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एआरओ ने जांच में पकड़ी अनियमितता
नजीबाबाद। अहमदपुर सादात साधन सहकारी समिति यूरिया खाद घोटाले में एआर अमित कुमार त्यागी ने प्रथम दृष्टया जांच में खाद गोदाम इंचार्ज सुधीर कुमार द्वारा कार्यालय समय के बाद खाद बांटने में भारी अनियमितता का मामला पकड़ा है। खाद गोदाम इंचार्ज ने एआर को 27 किसानों के बीच यूरिया खाद वितरित करने की सूची सौंपी है। एआर ने एमडी को थाने को विस्तृत तहरीर सौंपने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो किसानों को दिए 40-40 यूरिया खाद के कट्टे
नजीबाबाद। खाद गोदाम इंचार्ज ने दो किसानों को आंवला निवासी कमलजीत कौर और किशनपुर निवासी हरपाल सिंह को यूरिया खाद के 40 कट्टे, किशनपुर निवासी रामपाल को 38 कट्टे, आंवला निवासी गुरजीत सिंह और हरप्रीत कौर को 30-30 कट्टे सहित कुल 27 किसानों को 350 कट्टे एक ही रात में बांट दिए। विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि पॉस मशीन और आधार कार्ड पर जिन किसानों को खाद दी गई है, उनके पास किसान वही और कट्टों के अनुरूप जमीन उपलब्ध है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed