फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed on BJP's youth state president and district general secretary

सीएए के समर्थन में रैली करने पर भाजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष व जिला महामंत्री पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 16 Jun 2020 09:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Report filed on BJP's youth state president and district general secretary
भाजपा के युवा प्रदेश अध्यक्ष व जिला महामंत्री पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। सीएए के समर्थन में जनवरी में मानव श्रृंखला बनाने वाले भाजपा युवा मोर्चे के युवा प्रदेश व जिला महामंत्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से भाजपाइयों में उबाल है। रिपोर्ट दर्ज होने का चार माह बाद पता चलते पर मामले को उच्चस्तरीय नेताओं से अवगत करा दिया गया है। हालांकि मामले में एफआर लग चुकी है और मुकदमा खत्म हो गया है।

सीएए के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के आह्वान पर युवा मोर्चे के जिला महामंत्री निशांत राठौर के नेेतृत्व में 14 जनवरी को बिजनौर में मानव श्रृंखला बनाकर सीएए का समर्थन किया गया था। मानव श्रृंखला में तमाम भाजपा नेताओं ने भाग लिया था। कृष्णा कॉलेज के विद्यार्थियों को भी इसमें शामिल किया गया था। पुलिस ने इस मामले में भाजपा युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश व जिला महामंत्री निशांत राठौर व एक अज्ञात के खिलाफ बिना अनुमति के कार्यक्रम करने का आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इस मामले का भाजपा नेताओं को पता नहीं चला। निशांत राठौर के मुताबिक मानव श्रृंखला के लिए उन्हें संयोजक बनाया गया था। मुकदमे के विवेचक ने उनसे इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज होने के बारे में बात की। उन्होंने कोर्ट के माध्यम से एफआईआर की कॉपी निकलवाई। तब जाकर उन्हें पता चला कि इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। निशांत राठौर के मुताबिक भाजपा युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं को अवगत करा दिया गया है। शहर कोतवाल रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि इस केस में पहले ही एफआर लग चुकी है और मुकदमा खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed