फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against tractor driver in case of death of laborer Rishipal

Bijnor News: मजदूर ऋषिपाल की मौत के मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 20 Oct 2024 10:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Report filed against tractor driver in case of death of laborer Rishipal
- गांव जटपुरा बौंडा में दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में मजदूर की हुई थी मौत
विज्ञापन

हादसे के बाद सड़क पर नजर नहीं आ रहे खनन सामग्री के वाहन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडावली। जटपुरा बौंडा में दो ट्रैक्टरों की भिड़ंत में हुई मजदूर ऋषिपाल की मौत के मामले में पुलिस ने एक ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, हादसे के बाद पुलिस सतर्क है। इस कारण सड़क पर खनन सामग्री ले जाने वाले वाहन नजर नहीं आ रहे है।
गांव जटपुरा बौंडा के चौराहे पर शनिवार को लकड़ी और रेत बजरी से लदे दो ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई थी। इसमें मजदूर ऋषिपाल की मौत हो गई थी। उसके बेटे सुमित ने पुलिस को मामले में तहरीर दी। मंडावली पुलिस ने एक अज्ञात चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

उधर, गांव जटपुरा बौंडा की मार्ग दुर्घटना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। रविवार को सड़कों पर खनन वाहन दौड़ते नजर नहीं आए। वहीं, स्टोन क्रशर पर खनन सामग्री लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को भी खनन सामग्री नहीं दी गई, जिससे उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................................
जटपुरा बौंडा चौराहे पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
जटपुरा बौंडा चौराहे पर दुर्घटना के बाद लोगों ने गांव के निकट दोनों दिशाओं में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग उठाई। ग्रामीणों रामनाथ सिंह, रोहिताश, राजपाल सिंह, कलवा चौधरी का कहना था कि आए दिन भागूवाला-मोटा महादेव बाईपास पर सुबह तड़के खनन वाहन और अन्य वाहन तेज गति से मार्ग पर दौड़ते हैं। गांव जटपुरा बौंडा में चौराहा होने के कारण लगातार लोगों का आवागमन रहता है। मार्ग पर कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। अगर मार्ग पर स्पीड ब्रेकर होते तो हादसा टल जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed