{"_id":"619a94764e568467b674a412","slug":"report-filed-against-three-including-company-owner-bijnor-news-mrt5657862106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ृंपनी मालिक और हेलीकॉप्टर में बैठने वाले दो लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ृंपनी मालिक और हेलीकॉप्टर में बैठने वाले दो लोगों पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी मालिक सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिजनौर। गंगा स्नान मेले में पुष्प वर्षा को लेकर खड़े हुए हेलीकॉप्टर विवाद में अब केस दर्ज हो गया है। हेलीकॉप्टर सर्विस कंपनी के मालिक और हेलीकॉप्टर में बैठे दो लोगों सहित तीन पर धोखाधड़ी और मानहानि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कंपनी पर जानबूझकर साजिशन समय से हेलीकॉप्टर नहीं भेजने का आरोप लगाया गया है।
शहर कोतवाली पुलिस ने गौरव देशवाल निवासी गांव हैबतपुर की तहरीर पर ग्रेटर नोएडा की प्रभु हेलीकॉप्टर सर्विस कंपनी के मालिक और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि विदुर कुटी में लगे गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जानी थी, जिसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की ओर से कंपनी के खाते में दो लाख दस हजार रुपये भेजकर हेलीकॉप्टर बुक किया गया। इसके बावजूद भी पुष्प वर्षा के लिए साजिशन हेलीकॉप्टर नहीं भेजा गया। 3:30 बजे 5 घंटे की देरी से पुलिस लाइन में एक हेलीकॉप्टर भेजा गया, जिसमें दो व्यक्ति पहले से ही बैठे हुए थे जोकि हेलीकॉप्टर से उतरे ही नहीं। आरोप है कि कंपनी ने जानबूझकर उन दोनों व्यक्तियों के साथ मिलकर साजिशन समय से हेलीकॉप्टर नहीं भेजा। जिससे निर्धारित समय पर गंगा मेले में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा नहीं हो सकी। इसके चलते हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और आम जनमानस में छवि धूमिल हुई है। जिससे प्रार्थी की मानहानि हुई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह था मामला
19 नवंबर को विदुरकुटी के कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में जिला पंचायत की ओर से पुष्पवर्षा की जानी थी। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख सवेरे से ही पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर का इंतजार करते रहे। एक हेलीकॉप्टर साढ़े तीन बजे पहुंचा, जिसकी खिड़की खुली तो अंदर भाजपा नेता प्रिंस चौधरी और एक अन्य व्यक्ति बैठे हुए थे। ये दोनों हेलीकॉप्टर से उतरे ही नहीं, इन्होंने हेलीकॉप्टर बुकिंग दिखा दी। हेलीकॉप्टर के उड़ने और पुष्पवर्षा करने की अनुमति जिला पंचायत के पास थी। काफी जद्दोजहद के बाद निष्कर्ष नहीं निकला था।
विज्ञापन
25 घंटे तक खड़ा रहा हेलीकॉप्टर
विवाद के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया था। जिस कारण शनिवार की दोपहर चार बजे तक पुलिस लाइन में खड़ा रहा। उधर सुरक्षा और अन्य खर्च की एवज में आर्यन एविएशन कंपनी को पौने चार लाख रुपये पुलिस महकमे को देने पड़े, जिसके बाद हेलीकॉप्टर को छोड़ा गया।
वर्जन
हमने भुगतान करने के बाद गंगा स्नान मेले में पुष्पवर्षा करने के लिए हेलीकॉप्टर बुक किया था। बिजनौर में अकारण हेलीकॉप्टर उतार लिया गया। पुष्पवर्षा नहीं होने दी गई। हेलीकॉप्टर बुकिंग कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। हमारा विवाद हेलीकॉप्टर कंपनी से है, किसी व्यक्ति विशेष से नहीं है। एफआईआर के बारे में मालूम नहीं है।
- प्रिंस चौधरी, भाजपा नेता
हेलीकॉप्टर विवाद में तहरीर मिली है। जिसके आधार पर प्रभु हेलीकॉप्टर सर्विस कंपनी के स्वामी समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर
जिस हेलीकॉप्टर से जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह को मेले में पुष्पवर्षा करनी थी, उसकी बुकिंग गौरव की ओर से कराई गई। हेलीकॉप्टर पहुंचने का समय दस बजे था लेकिन साढ़ तीन बजे हेलीकॉप्टर पहुंचा। हम पुलिस लाइन में मौजूद थे, देखा तो हेलीकॉप्टर में दो लोग बैठे हुए थे। हेलीकॉप्टर कंपनी से हमने बात की तो कंपनी ने बताया कि ये आपके ही कोई व्यक्ति होंगे, जिन्होंने बिजनौर तक बैठने के लिए कहा था और कहा था कि, बिजनौर जाकर उतर जाएंगे। अब मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
- विनोद राठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख