फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against people including two nominated

पुलिस पर पथराव करने के मामले में दो नामजद व एक दर्जन अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट कायम

Wed, 18 Dec 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Report filed against people including two nominated
दो नामजद सहित बाहर लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

शेरकोट। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पुलिस के रोकने के बाद भी प्रदर्शन करने और पथराव करने के मामले में एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष सुहेब खान, राहत पठान को नामजद करते हुए एक दर्जन अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोमवार को बगैर परमिशन के जुलूस निकालने और धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किए एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष सुहेब खान, राहत पठान को एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने देर रात पुलिस थाने में पहुंच कर एक एक लाख से मुलचलका पाबंद कर जमानत देकर रिहा कर दिया। हिदायत दी कि यदि किसी ने भी नगर का माहौल खराब करने का प्रयास किया तो बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

नगर में शांति व्यवस्था को बनाने के लिए प्रशासन की ओर से धारा 144 लागू है। सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जब एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष सुहेब खान, राहत पठान के नेतृत्व में कार्यकर्ता मोहल्ला शेखान के नौमी मैदान से नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहे थे तो इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं के जुुलूस को रोकने का प्रयास किया था। आरोप है कि कार्यकर्ताओं के विरोध करने पर पुलिस ने जब लाठियां फटकार कर वहां से खदेड़ने का प्रयास किया तो कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस ने सुहेब खान और राहत पठान को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले गई। कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाला और जबरन बाजार को बंद कराने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं के उपद्रव से बाजार में अफरातफरी मच गई। कार्यकर्ताओं ने बाजार में जुुलूस निकालने के बाद जामा मसजिद पर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी, जिन्हें सीओ महावीर सिंह राजावत ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर उन्हें खदेड़ा। सोमवार देर रात डीएम रमाकांत पांडेय ने भी शेरकोट का भ्रमण किया। बगैर परमिशन और धारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से निपटने के अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम के जाने के बाद एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने रात में सुहेब खान और राहत पठान को जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई
एसओ संजय कुमार पांचाल का कहना है कि पुलिस की ओर से दो को नामजद करते हुए एक दर्जन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से मामले की वीडियो रिकार्डिंग हुई है। जो रिकार्डिंग में कैद होंगे। पुलिस की ओर से पहचान कर धारा 144 को उल्लंघन करने के आरोप में उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। सीओ महावीर सिंह राजावत का कहना है कि पुलिस की ओर से किसी दशा में कानून का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। उधर, पुलिस की ओर से रिपोर्ट कायम होने के बाद जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed