फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against PAC jawan for molesting a pregnant woman

Bijnor News: गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पीएसी के जवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 26 May 2024 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Report filed against PAC jawan for molesting a pregnant woman
मुरादाबाद में तैनात है आरोपी पीएसी का जवान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पीएसी के एक जवान पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट कायम कराई है। आरोपी पीएसी का जवान वर्तमान में मुरादाबाद में तैनात है।

महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पति भी पीएसी में है और वर्तमान में अयोध्या में तैनात हैं। उनके गांव का हिंमाशु भी मुरादाबाद में पीएसी में कार्यरत है। 18 मई को हिमांशु अपने घर आया हुआ था। आरोप है कि रात को आरोपी दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड की। वह गर्भवती है। विरोध करने पर उसकी हालत बिगड़ गई। शोर होने पर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। हालत में सुधार होने के बाद उसने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल किशन अवतार का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी हिमांशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed