फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against five including the brother-in-law of the chairperson

चेयरपर्सन के देवर समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Tue, 15 Nov 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Report filed against five including the brother-in-law of the chairperson
चेयरपर्सन के देवर समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। एक महिला ने बिजनौर पालिका चेयरपर्सन के देवर समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एक महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी का अपनी सहेली के घर आना जाना था। सहेली का भाई उसकी बेटी पर बुरी नजर रखता था। इसके चलते उसने अपनी बेटी को उसकी सहेली के घर जाने से रोक लिया। सहेली की मां शाजिया, चाचा शमीम पुत्र अब्दुल अजीज व मोहल्ले के जिम्मेदार इमरान (चेयरपर्सन देवर) से शिकायत की। जिन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कहा कि युवक को तुम्हारी बेटी पसंद है, दोनों शादी करना चाहते हैं। नौ नवंबर को उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गए। हालांकि पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है। आरोपी फरदीन, उसकी मां, बहन, चाचा शमीम व चेयरपर्सन देवर इमरान के खिलाफ रिपार्ट दर्ज कराई है।

वहीं चेयरपर्सन के पति शमशाद अंसारी ने बताया कि तीन दिन पहले एक लड़की गुम हो गई थी। जिसकी मां उनके पास आई, तभी से वे पुलिस के संग मिलकर लड़की को ढूंढ रहे थे। लड़की अपनी मर्जी से गई थी, अब लौट आई है। किसी ने रंजिशन इस केस को दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed