{"_id":"632ca847868d3d3f7263d268","slug":"report-filed-against-65-people-including-five-nominated-bijnor-news-mrt6064500178","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच नामजद सहित 65 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नामजद सहित 65 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

चांदपुर। उप प्रभागीय वनाधिकारी ने सरकारी कार्य में बाधा डालने आदि अनेक धाराओं में पांच को नामजद और 60 अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उप प्रभागीय वनाधिकारी ज्ञान सिंह ने बताया कि बीएस रावत क्षेत्रीय वन अधिकारी चांदपुर, वन रक्षक सौरभ कुमार, गौरव कमार, कर्मवीर के साथ बुधवार को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर दतियाना आरक्षित वन ब्लॉक में वन भूमि के अतिक्रमण संबंधी शिकायत की जांच करने पहुंचे थे। अशोक, रूपराम, नरेंद्र, विनीत, वीरेंद्र ने आकर राजकीय निरीक्षण कार्यों में बाधा उत्पन्न करते हुए गाली-गलौज करने लगे। जान की धमकी देते हुए वन क्षेत्र से भगाने लगे। मना करने पर कर्मियों पर हमला किया और आरोपियों ने अपने अन्य 60 साथियों को आरक्षित वन क्षेत्र में बुला लिया। टीम खेतों में छुपकर जान बचाकर गंगा नदी पार कर मेरठ के रास्ते बिजनौर मुख्यालय पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर, ब्लॉक प्रमुख पुत्र विनीत का कहना है कि एसडीओ फोरेस्ट का फोन पर दत्तियाना क्षेत्र पहुंचे तो वन विभाग की दो गाड़ियां पहले से खड़ी थीं। जब निरीक्षण स्थल पहुंचे तो वे बोर्ड खड़ा कर रहे थे। लोगों की शिकायत थी कि बाहर के लोग यहां आकर जमीन पर खेती कर रहे हैं। मेरे पूछने पर एसडीओ भड़क गए। जिस पर कहासुनी हुई। विनीत ने एसडीओ द्वारा उन पर बंदूक तानने का भी आरोप लगाया। ब्लाक प्रमुख ने जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की हे।