फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against 32 in attack on BJP candidate

Bijnor News: चांदपुर - भाजपा प्रत्याशी पर हमले में 32 के नाम रिपोर्ट दर्ज

Sat, 06 May 2023 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sat, 06 May 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 32 in attack on BJP candidate
- मामले में कांग्रेस प्रत्याशी, उनके पति और कांग्रेस जिलाध्यक्ष को बनाया गया है आरोपी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। नगरपालिका परिषद के चुनाव में मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी पर हमला करने के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी जीनत परवीन, प्रत्याशी पति व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान सहित करीब 32 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चांदपुर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार गुप्ता रॉकी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मतदान के दौरान बास्टा रोड पर मतदान केन्द्र बरात घर, माधो प्रसाद, कटकुई व रिजवी डिग्री काॅलेज के मतदान केन्द्रों पर शेरबाज पठान, उनके भाइयों व साथियों के द्वारा बूथ कैप्चरिग करने की सूचना मिली। वह पहले बास्टा रोड बरात घर पर अपने चचेरे भाई विश्वास गुप्ता, निर्वाचन अभिकर्ता व ड्राइवर राजीव के साथ पहुंचे तो देखा कि शेरबाज पठान का भाई शेरे अफगन उर्फ गोला, शहनवाज, आदाब खान निवासी मोहल्ला चाहसंग व अकरम सैफी व कुछ अज़ात लोग बूथ कैप्चरिग करने की साजिश कर रहे थे।
विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मतदान केंद्र के पास आ गए और धक्का मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी बीच वहां पर शेरबाज पठान, अदनान उर्फ बब्बू, इमरान मसीतिया, आदिल, अमीर हसन उर्फ भाई मिया व अजात लोग अपने हाथो में तमंचे, लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आ गए। उसके व उसके भाई विश्वास गुप्ता, राजीव के साथ मारपीट शुरु कर दी। बूथ कैप्चरिंग की सूचना पर प्रार्थी का भाई विशाल गुप्ता, प्रमोद सूर्या सैनी, संदीप तोमर भी मौके पर आकर बीच बचाव करने लगे। शेरबाज पठान ने तमंचे की बट से जान से मारने की नियत से विशाल गुप्ता के सर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद सूर्या का दांत तोड़ दिया। शेरअफगन उर्फ गोला, आदाब खान, आदिल अमीर, हसन अदनान, अकरम सैफी, शहनवाज ने लाठी-डंडों से हम सभी पर हमला कर दिया। जिसमें सभी चोटिल हो गए। मतदान केंद्र से थोड़ी दूर जीनत पठान पत्नी शेरबाज पठान, राशिद, गुलजार अहमद व करीब 20 अन्य लोगों ने हम लोगों पर पथराव कर दिया। शेरबाज पठान अपने साथियों के साथ फिर से वहां आकर अपने भाई आदब खान से धारदार हथियार लेकर मुझ पर व मेरे साथियों पर वार किया। पुलिस के आ जाने पर आरोपी भाग गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ से बिजनौर रेफर कर दिया। पुलिस ने शेरबाज पठान, शेरे अफगन उर्फ गोला, शहनवाज, आदाब खान, अदनान उर्फ बब्बू, आदिल, अमीर हसन, अकरम सैफी, जीनत पठान, राशिद, गुलजार अहमद, करीम को नामजद व 20 अन्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed