फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Report filed against 16 in car robbery from Bhakiyu district president

भाकियू जिलाध्यक्ष से गाड़ी लूट में 16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 05 Aug 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Report filed against 16 in car robbery from Bhakiyu district president
बिजनौर में बृहस्पतिवार की रात थाने के बाहर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
भाकियू जिलाध्यक्ष से गाड़ी लूट में 16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू जिलाध्यक्ष से कार लूट के मामले में पुलिस ने 16 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट में भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष समेत छह को नामजद किया गया है। जबकि दस अज्ञात हैं। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। गाड़ी बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग पर अड़े पदाधिकारी थाने पर रात में 12 बजे तक डटे रहे थे और धरना दिया।
भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष अंकित कुमार पुत्र देवेंद्र, कपिल कुमार पुत्र ऋषिपाल निवासीगण काजीवाला थाना मंडावर, हिमांशु निवासी टुंगरी, रक्षित पुत्र उमेश सिंह, अनमोल पुत्र ध्यान सिंह निवासीगण दौलतपुर और दिगंबर सिंह को नामजद करते हुए दस अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार की शाम से ही शहर कोतवाली में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया था, जोकि रात में 12 बजे डटे रहे। इन्होंने शहर कोतवाली के गेट पर धरना भी दिया। आखिरकार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए रात में गाड़ी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

बता दें कि विद्युत निगम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने के बाद बृहस्पतिवार शाम भाकियू के जिलाध्यक्ष कुलदीप बोलेरो गाड़ी से अपने गांव लौट रहे थे। सुधांशु गाड़ी चला रहा था, जबकि चार अन्य कार्यकर्ता भी गाड़ी में सवार थे। आरोप है कि झंडापुर के पास बाइकों पर आए युवकों ने ओवरटेक कर इनकी गाड़ी को रोक लिया और तमंचे के बल गाड़ी को छीनकर ले गए। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बोलेरो गाड़ी संगठन की है, जो जिलाध्यक्ष के पास रहती है। इस गाड़ी को रामेंद्र से खरीदा गया था। आरोप है गाड़ी ले जाने वाले युवक कह रहे थे कि यह गाड़ी दिगंबर सिंह की है और उन्होंने ही हमें भेजा है। दिगंबर सिंह भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष हैं। आरोप लगाया कि दिगंबर सिंह के पास चंदे से मिले संगठन के 21 लाख रुपया भी हैं, इन रुपयों के मांगने पर ही दिगंबर सिंह रंजिश रखते हैं और जान से मारने की धमकी तथा गाड़ी छिनने की धमकी दे चुके हैं। पुलिस ने षड्यंत्र रचने और डकैती की धारा में केस दर्ज किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि गाड़ी छीन लिए जाने से पहले रैकी की गई थी, एक पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पीछा करते नजर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदनाम करने का रचा षड्यंत्र : दिगंबर
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के युवा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कहा कि दो अगस्त की किसान पंचायत से बौखलाकर हाईकमान के इशारे पर बदनाम करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। संगठन गठन के पहले दिन से ही निराधार आरोप प्रत्यारोप लगाएं जा रहे हैं। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने गाड़ी लूट का ड्रामा हाईकमान के इशारे पर किया है, क्योंकि कुलदीप सिंह के पास जो गाड़ी थी वह मेरे द्वारा खरीदी गई थी, जिसका रजिस्ट्रेशन चंदोक निवासी रामेंद्र सिंह जोकि मेरे रिश्तेदार के नाम पर है। संगठन चलाने के लिए जनपद के किसानों की उपस्थिति में पंचायत में गाड़ी दी गई थी। पंचायत में मेरे द्वारा यह बात कही गई थी कि यह गाड़ी मेरी अपनी निजी गाड़ी है। संगठन को मजबूत करने के लिए कुछ दिन चलाने के लिए गाड़ी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed