{"_id":"60f9b0d68ebc3e6d1f7705e3","slug":"reply-called-for-low-progress-of-ayushman-card-scheme-bijnor-news-mrt5485678118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान कार्ड योजना की प्रगति कम होने पर जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान कार्ड योजना की प्रगति कम होने पर जवाब तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड योजना की प्रगति कम होने पर जवाब तलब
बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने पशुओं की ईयर टैगिंग कम होने पर सीवीओ तथा आयुष्मान कार्ड कार्य की प्रगति कम होने पर सीएमो पर नाराजगी जताई। आयुष्मान कार्ड के नोडल अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
विकास भवन सभागार में बैठक में डीएम ने विकास खंड में बने गो आश्रय स्थल सुचारु रूप से चलाने व निराश्रित गोवंश को उनमें पहुंचाने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण की स्थिति लक्ष्य से कम होने व डीपीआरओ के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। कहा कि सरकार की योजनाओं को सभी अफसर पूरी गुणवत्ता के साथ चलाएं। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार सृजन योजना में लक्ष्य के अनुसार काम न होने पर सुधार करने, एनपीए खातों से वसूली के लिए एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिए। गन्ना व पीडब्लूडी के अफसरों को उनके द्वारा बनवाई जा रही सड़क समय के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में सीडीओ केपी सिंह, सीएमओ विजय गोयल, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश श्रीवास्तव सहित तमाम विभागों के अफसर मौजूद रहे।