{"_id":"647e2bf41b811ab514057fe8","slug":"repeated-resolution-to-protect-it-by-planting-saplings-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-4507-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पौधे रोपित कर उसकी रक्षा का दोहराया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पौधे रोपित कर उसकी रक्षा का दोहराया संकल्प
Tue, 06 Jun 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
- शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, निजी कार्यालयों में हुआ पौधरोपण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद में सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, निजी संस्थानों, सड़कों के किनारे आदि जगह पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सभी ने पौधरोपण करते हुए उनकी रक्षा का संकल्प लिया। बिजनौर नगर पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह ने सभासदों एवं स्टाफ के साथ परिसर में पौधरोपण किया।
विवेक कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने बिजनौर सामाजिक वानिकी प्रभाग के तत्वावधान में इंदिरा पार्क में पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस एवं मिशन लाइफ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने जल एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए जल कलश यात्रा कर जल एवं पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया। वीकेआईटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्याक्रम का आयोजन किया। डी-फार्मा के छात्र ललित कुमार ने पर्यावरण के महत्व को बताया। मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक सिंह, डीन एकडमिक राजीव कुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।
कृष्णा काॅलेज में सामाजिक वानिकी प्रभाग व नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, वाद विवाद प्रतियोगिता व साथ ही पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभागीय वन निदेशक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जीवन शैली के लिए पर्यावरण संरक्षण अति आवश्यक है। एसडीओ ज्ञान सिंह ने पर्यावरण बचाने के लिए पौधरोपण की जरूरत बताई।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय बिजनौर एवं मुख्य शाखा द्वारा संयुक्त रूप से वर्धमान डिग्री कॉलेज बिजनौर में पौधारोपण किया। मुस्लिम फंड बिजनौर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। संस्था की ओर से स्थापित रहीमिया पब्लिक स्कूल में विचार गोष्ठी एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि एसपी नीरज कुमार जादौन, ने कहा कि पर्यावरण की परिधि में आने वाले जल, वायु, भूमि, वन संपदा की रक्षा करना सभी का कर्तव्य है।
राजकीय आईटीआई बिजनौर में सोमवार को फलदार एवं औषधीय पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मंजुल मयंक, प्रधान सहायक राकेश शर्मा, फोरमैन ओंकार सिंह ने कहा कि पौधारोपण ही नहीं, बल्कि उन्हें सींचना भी हमारी जिम्मेदारी है। रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय से चलाए जा रहे मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत दोनों इकाइयों ने संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया। प्राचार्या प्रो. पारुल त्यागी, डॉ. शारदा द्विवेदी, असिस्टेंट प्रोफेसर अनु रानी ने पौधारोपण किया।
जिला कारागार में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बंदियों के साथ पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यावरण अनुकूल आदतों को विकसित करने पर जोर दिया। क्लीन जेल ग्रीन जेल कार्यक्रम के अंतर्गत वन विभाग ने पॉलिथीन मुक्त जेल का आह्वान कर कपड़े के थैले वितरित किए। आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सन्नी देशवाल व निदेशक डॉ. मानवेंद्र सिंह चौहान, फार्मेसी विद्या के निदेशक डॉ. हितेश कुमार, रजिस्ट्रार विपिन कुमार, सभी विभागाध्यक्ष आदि ने पौधारोपण किया।
पौधे रोपित कर उनकी देखभाल का लिया संकल्प
नूरपुर/नगीना। चांदपुर रेंज वन विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहानव, खंड विकास अधिकारी राजवीर सिंह व वन क्षेत्राधिकारी विकास वरुण ने ब्लाॅक परिसर में दो दर्जन से अधिक फलदार व छायादार पौध रोपित किए। नगीना नगर पालिका कार्यालय में पालिका कर्मियों व नवनिर्वाचित सभासदों ने पौधरोपण किया और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। पौधरोपण में प्रधान लिपिक मदन पाल, तलत अहमद, सभासद गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
पर्यावरण की शुद्धि के लिए किया यज्ञ
राजा का ताजपुर/हल्दौर/रेहड़। नेहरू युवा केंद्र बिजनौर की ओर से ग्राम पंचायत भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हाजी शमशाद अहमद व संयोजक शुभम वालिया ने पर्यावरण संरक्षण व जल संरक्षण के बारे में बताया। हल्दौर नगर में स्थित धूलिया महादेव मंदिर संस्थान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में पर्यावरण शुद्धिकरण के लिए हवन पूजन किया गया। प्रसाद वितरण किया और फलदार व छायादार 21 पौधे रोपित किए गए। रेहड़ ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख प्रदीप कुमार बबली व अन्यों ने परिसर में फलदार व छायादार पौधे रोपित किए।