फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Repairs started in mills, crushing season from November

चीनी मिलों में मरम्मत शुरू, नवंबर में शुरू होगा पेराई सत्र

Mon, 26 Jul 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Repairs started in mills, crushing season from November
मिलों में मरम्मत शुरू, पेराई सत्र नवंबर से
विज्ञापन

बिजनौर। चीनी मिलों ने अगले पेराई सत्र के लिए तैयारी शुरू कर दी है। मिलों में मरम्मत का काम शुरू हो गया है। मिलें अक्तूबर के अंत तक अथवा नवंबर के पहले सप्ताह से ही गन्ना पेराई शुरू कर सकती हैं। गन्ने का रकबा कम न होने की वजह से मिलें समय से ही पेराई सत्र शुरू कर सकतीं हैं।
जिले में नौ चीनी मिलों में किसान गन्ना आपूर्ति करते हैं। गन्ना रकबा इस बार भी पिछले साल से कम नहीं रहने का अनुमान है। गन्ना रकबा कम न होने से मिलों की मरम्मत का काम अब पहले के मुकाबले जल्दी शुरू कराया जा रहा है। पिछले साल भी चीनी मिलों ने मरम्मत का काम जल्दी शुरू कर दिया था। इससे चीनी मिलों ने अक्तूबर के अंत में पेराई शुरू कर दी थी और नवंबर के प्रथम सप्ताह तक सभी चीनी मिलेँ चल गईं थी। चीनी मिलों के समय से पेराई शुरू करने से मिलों का पेराई सत्र भी जल्दी खत्म हुआ। इस बार भी गन्ने का रकबा पिछले सत्र की तरह अधिक है। इसे ध्यान में रखते हुए चीनी मिलों ने बरसात शुरू होने से पहले ही मिलों में मरम्मत का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

बिलाई चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक परोपकार सिंह के अनुसार मिल में मरम्मत का काम 32 प्रतिशत से अधिक पूरा हो गया है। एक नवंबर से पेराई सत्र शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। बिजनौर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी के अनुसार के अनुसार मिल में मरम्मत का काम 30 प्रतिशत हो गया है। मिल का संचालन समय से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चीनी मिलों की पेराई क्षमता की स्थिति
चीनी मिल पेराई क्षमता
धामपुर 14000
स्योहारा 13000
बिलाई 9000
बहादरपुर 7500
बरकातपुर 7000
बुंदकी 6500
चांदपुर 4500
बिजनौर 3500
नजीबाबाद 3000
कुल 68000
नोट: पेराई टन प्रतिदिन की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed