फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Repair work of barrage bridge will start from today

Bijnor News: आज से शुरू होगा बैराज पुल की मरम्मत का कार्य

Tue, 19 Aug 2025 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 19 Aug 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Repair work of barrage bridge will start from today
बिजनौर में बैराज पर पुल के हालात के बारे में जानकारी लेते प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल। स्रो
बिजनौर। बिजनौर बैराज पुल में रामधारा के स्लैब को जैक से उठाकर बेयरिंग बदलने का काम किया जाएगा जो मंगलवार से शुरू होना तय है। बाकी स्लैब के नीचे बेयरिंग में ऑयल डाला जाना है। साथ ही बैराज पुल पर बाइक और ई रिक्शा के संचालन भी मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के प्रभारी कपिल देव अग्रवाल, मुजफ्फरनगर डीएम उमेश मिश्रा, बिजनौर डीएम जसजीत कौर और एनएच के अफसरों ने बैराज पुल का दौरा किया। प्रभारी मंत्री ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों से बैराज पुल को लेकर वार्ता की। उन्होंने जल्द से जल्द मरम्मत करने के निर्देश दिए। नेशनल हाईवे अफसरों ने बताया कि आज मंगलवार से मरम्मत में लगने वाली मशीनरी और अन्य सामान पहुंच जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि आठ अगस्त से बिजनौर बैराज का पुल स्लैब के बेयरिंग में खराबी आने के कारण बंद है। यहां से सिर्फ बाइकों को ही चलने दिया जा रहा है। ऐसे में लोग पैदल ही बैराज पार करने के लिए मजबूर है। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि बच्चों और महिलाओं की समस्या पर ई-रिक्शाें को बैराज से गुजरने की मंजूरी पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामधारा पर नहीं लगा है कोई गेट

अंग्रेजों के जमाने से ही गंगा की धारा को अविरल बनाए रखने के लिए बैराज में रामधारा बनाने का प्रावधान है। बताया जाता है कि गंगा को बांधा नहीं जा सकता है। ऐसे में गंगा पर बनाए जाने वाले सभी बैराज में रामधारा बनाए रखने का प्रावधान है। जिसके चलते ही बिजनौर बैराज में दो से तीन फीट चौड़ी ऐसी धारा है, जिसमें कोई गेट नहीं लगा है। इसके नीचे से पानी अविरल बहता रहता है। अब जिस स्लैब के बेयरिंग में खराबी आई है, वह रामधारा का स्लैब है।


जांच के बाद जल्द लिया जाएगा निर्णय

जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बैराज पुल को लेकर लोग परेशान है, इसलिए इसका शीघ्र समाधान कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से वार्ता हुई। तकनीकी रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। उसी के आधार पर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।

बिजनौर में बैराज पर पुल के हालात के बारे में जानकारी लेते प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल। स्रो

बिजनौर में बैराज पर पुल के हालात के बारे में जानकारी लेते प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed