फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Repair of Bharat Cinema flyover begins, traffic closed

Bijnor News: भारत सिनेमा फ्लाईओवर की मरम्मत शुरू, आवागमन बंद

Sun, 19 Nov 2023 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Repair of Bharat Cinema flyover begins, traffic closed
नजीबाबाद। लोक निर्माण विभाग ने भारत सिनेमा फ्लाईओवर मार्ग की मरम्मत का कार्य रविवार को प्रातः शुरू किया। इस दौरान मेरठ-पौड़ी हाईवे के गुजरने वाले यातायात का फ्लाईओवर से आवागमन बंद रखा गया। इस कारण जाम लगने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


लोनिवि ने हॉट मिक्स प्लांट के माध्यम से फ्लाईओवर हाईवे मार्ग पर लेयर बिछाने का कार्य शुरू किया। सहायक अभियंता एमसी पांडये ने बताया कि पूरे फ्लाईओवर पर लेयर बिछाने का कार्य लगभग दो दिन में पूरा कर लिया जाएगा। उधर, फ्लाईओवर पर हॉट मिक्स प्लांट से लेयर बिछाने के कार्य के चलते मेरठ-पौड़ी हाईवे का यातायात पुकार सिनेमा रेलवे क्रॉसिंग और डबल फाटक फ्लाईओवर से निकाला गया। इस कारण धर्मकांटा तिराहा, सीकेआई चौराहा ,डबल फाटक फ्लाईओवर पर कई बार जाम की स्थिति बनी। जाम खुलवाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed