फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Renu Kumar, Ujala win marathon

रेणु कुमार, उजाला ने जीती मैराथन

Sat, 08 Apr 2017 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 08 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Renu Kumar, Ujala win marathon
विवेक कॉलेज की ओर से आयोजित मैराथन में शामिल प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर  में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विवेक कॉलेज की ओर से आयोजित मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया । जिसमें रेणु कुमार और महिला में उजाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

 पुरुष वर्ग में प्रवीण कुमार और महिला वर्ग में ज्योति द्वितीय, पुरुष वर्ग में शुभम और धीरज और महिला वर्ग में डाली तृतीय स्थान पर रही । इसके अलावा प्रथम 25 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया। मैराथन में प्रथम पुरस्कार ग्यारह हजार रुपये द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये और तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये महिला और पुरुष दोनों वर्गों को अलग-अलग दिये गये। मैराथन का शुभारंभ प्रात: सात बजे नेहरू स्टेडियम से डीएम जगतराज, एसपी ग्रामीण धर्मवीर सिंह, जिला बार अध्यक्ष राजीव चौहान और संजीव अग्रवाल मशहूर कबड्डी प्लेयर राहुल चौधरी आदि ने संयुक्त रुप से ध्वज दिखाकर किया। 
विज्ञापन

विवेक मैराथन नेहरू स्टेडियम से प्रारंभ होकर शक्ति चौक थाना कोतवाली बुखारा रोड होते हुए जानी का चौराहा से नूरपुर रोड पर स्थित विवेक कॉलेज पर समाप्त हुई। इस मैराथन में चार चैक पोस्ट बनाये गये थे। इसमें सभी प्रतिभागियों के चेस्ट नंबर को सत्यापित किया गया। इस प्रतियोगिता में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से, 700 युवाओं और बुजुर्गों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर कॉलेज के चेयरमैन अमित गोयल रहे। कार्यक्रम के समापन में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम डिप्रेशन लैटस टॉक पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने श्रोताओं का भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन शायमा जैदी ने किया। सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ट्रैक पर खूब दौड़े धावक  
नूरपुर में  विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रूट्स इंटरनेशनल स्कूल में दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के 70 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।  शुक्रवार की सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। चांदपुर तिराहे से शुरू हुई दौड़ शिव मंदिर चौक, बुध बाजार, धामपुर चौराहा होती हुई विद्यालय में पहुंचकर संपन्न हुई। एकांत तोमर ने प्रथम, सौरभ यादव ने द्वितीय और दीपक कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रक्षित, सैंकी क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहे। दौड़ के बाद विद्यालय में प्रधानाचार्य एलके त्रिवेदी ने छात्रों को जानकारी देते हुए बताया वर्ष 1950 से पूरे विश्व में स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस दौड़ का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। दौड़ के विजेता छात्रों को प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्रा एवं विद्यालय के चेयरमैन शांतनु गुप्ता ने शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वीरेश यादव, दिनेश त्यागी, सुनील, रविंद्र, यतेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed