फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Remunerative price of sugarcane be fixed quickly

बिजनौर में रालोद ने गन्ना मूल्य समय से निर्धारित कराने के लिए कलक्ट्रेट में दिया धरना

Sun, 16 Oct 2016 04:47 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
Remunerative price of sugarcane be fixed quickly
बिजनौर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में रालोद ने गन्ना मूल्य समय से निर्धारित कराने व अन्य मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में सांकेतिक धरना दिया। किसानों को भुगतान में देरी होने पर ब्याज दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय महासचिव ताराचंद शास्त्री ने कहा कि प्रदेश में किसानों की हालत खराब है। किसानों को गन्ने का भुगतान भी समय पर नहीं दिया जा रहा है। वेस्ट यूपी अध्यक्ष व पूर्व सांसद मुंशीराम पाल ने कहा कि सरकार मिलों का 1200 करोड़ का ब्याज तो माफ कर देती है, लेकिन किसानों को कोई मदद नहीं दी जा रही है। वेस्ट यूपी के विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल ने गन्ने का लाभकारी मूल्य जल्द घोषित कराने की मांग की। किसानों और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए रालोद की सरकार बनाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह ने मिलों का संचालन जल्द शुरू कराने को कहा। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विजयपाल सिंह को दिया गया। इस दौरान वेस्ट यूपी की पूर्व महिला अध्यक्ष आशु राणा, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, पूर्व चेयरमैन अली अदनान, इरफान, पूर्व जिलाध्यक्ष   ब्रजवीर सिंह व अशोक चौधरी, रिटायर्ड सीओ एमपी सिंह  आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed