{"_id":"60e495708ebc3eed417180dc","slug":"remembering-dr-shyam-prasad-mukherjee-by-planting-saplings-nazibabad-news-mrt5461755143","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधा रोपकर डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधा रोपकर डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस मनाया
विज्ञापन
पौधे लगाकर डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी को किया याद
नजीबाबाद। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शिव वाटिका में बेल का पौधा रोपित किया।
मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस सादगी के साथ मनाया। युवा भाजपा नेता शुभम ग्रोवर ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुखर्जी स्वेच्छा से अलख जगाने के उद्देश्य से राजनीति में उतरे और जनसंघ की स्थापना की। वे कश्मीर में आंदोलन करते हुए 23 जून 1953 में शहीद हो गए। कार्यकर्ताओं ने डा. मुखर्जी को नमन करते हुए रेलवे स्टेशन स्थित शिव वाटिका में बेल का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर रितेश सैन, बिट्टू भटनागर, दीपक वाल्मीकि, दीपक कर्णवाल, बंटी, शशांक कर्णवाल, शुभम ग्रोवर आदि मौजूद रहे।