{"_id":"57489ada4f1c1b320769178a","slug":"remember-karbala-saheed","type":"story","status":"publish","title_hn":"करबला के शहीदों को किया गया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करबला के शहीदों को किया गया याद
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Sat, 28 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
जोगीरम्पुरी दरगाह पर दुआ करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नजीबाबाद में दरगाह का शमशुल हसन हाल दीन-ए-इस्लाम और वाकयाते करबला के जिक्र से दिनभर गूंजता रहा। अंजुमनों ने मातमी जुलूस बरामद किए। उधर मौला अली की बारगाह में मन्नतें मांगने और करबला के शहीदों को याद करने के लिए सोगवार उमड़े रहे।
नजफ-ए-हिंद जोगीरम्पुरी दरगाह की सालाना मजलिसों के दूसरे दिन या अली मौला अली, मुश्किल कुशा मौला अली की सदाओ से हॉल गूंजता रहा। मजलिस को खिताब करते हुए बनारस से आए मौलाना एजाज हुसैन गदीरी ने कहा कि इस्लाम दीन-ए-अमन है। इस्लाम ने हमेशा सलामती का पैगाम दिया है।
मदीने से लेकर करबला तक नजर डाली जाए तो इंसानियत, बराबरी और दीन के लिए कुर्बानी का जज्बा मिलता है। उन्होंने कहा कि हजरत इमाम हुसैन ने अपने नाना के दीन को बचाने के लिए अपनी और अपने साथियों की कुर्बानी दी। नजीर बाकरी के संचालन में शुक्रवार को दिनभर चली मातमी मजलिसों में वाकयाते करबला का जिक्र आते ही सोगवार नम आंखों से सीना जनी को मजबूर हुए।
विज्ञापन
मातमी मजलिसों को कुर्रतुल एन मुज्तबा, मौलाना नईम अब्बास, डॉ.अब्बास अली नकवी, मौलाना वजीर अब्बास, मौलाना कौसर मुज्तबा, मौलाना शबाब हसन सिरसवी, मौलाना असद यावर मुजफ्फरपुरी सहित अनेक उलेमा ने खिताब किया। नौगांवा सादात से आए मौलाना कुर्रतुल एन मुज्तबा ने हजारों जायरीनों को जुमे की नमाज अदा कराई।