फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Relatives made the young man hostage when he came to meet his girlfriend

Bijnor News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने बंधक बनाया

Tue, 13 Dec 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Relatives made the young man hostage when he came to meet his girlfriend
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने बंधक बनाया
विज्ञापन

स्योहारा। प्रेमिका से उसके घर मिलने पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने कमरे में बंद कर बंधक बना लिया। हंगामा होने के बाद युवक को पुलिस को सौंप दिया। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। युवती युवक के साथ निकाह करने की जिद पर अड़ी रही।

थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार दोपहर नूरपुर क्षेत्र का एक युवक युवती के घर मिलने चला गया। परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्होंने युवक को कमरे में बंद कर दिया। घटना के बाद गांव में हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाया। पुलिस युवक को पूछताछ के लिए थाने ले गई। युवती ने युवक पर एक साल से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए निकाह करने को कहा। युवक ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया, जिसको लेकर थाने में भी काफी देर तक हंगामा हुआ। युवती का आरोप है कि युवक उसको बार-बार ब्लैकमेल व जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। दोनों पक्षों में निकाह की बात चल रही है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed