{"_id":"5835e6774f1c1b282413c53e","slug":"rehabilitation-of-public-benefit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को पुनर्वास का लाभ मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को पुनर्वास का लाभ मिले
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के कालागढ़ में उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र नेगी ने कहा कि कालागढ़ की जनता को पुनर्वास का लाभ मिलना चाहिए। पीएचसी पर अब लोगों को पूरी तरह से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
बुधवार को नई कॉलोनी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन मौके पर आयोजित समारोह में उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कालागढ़ की जनता स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशान थी। यहां बच्चों के जन्म को लेकर बड़ी समस्या थी। इसके अलावा अनेक समस्याओं से जनता जूझ रही थी। इसलिए यहां पीएचसी शुरू की गई। यहां चिकित्सक की नियुक्ति की गई। इस अवसर पर स्थानीय आवासीय समस्या पर उन्होंने कहा कि मामला केंद्र सरकार व सुप्रीम कोर्ट के अधीन है। पांच बार केंद्र सरकार को इस बाबत लिखा गया है। जनता का पुनर्वास किया जाए। यहां पुनर्वास के लिए जो कैंप लगाया गया था, उसकी सूचना सभी को नही मिल पाई थी। इसलिए केंद्र को लिखा गया है कि एक बार फिर से यहां कैंप लगाया जाए, जिससे नौ सौ से अधिक परिवारों को इसका लाभ मिल सके। यहां से सभी का पुनर्वास हुए बगैर किसी को नहीं हटाया जाएगा। पीएस रौतेला,केनिंग कुमार, सुनीता बिष्ट, शोभा गोयल, गीता नेगी, धीरेंद्र सिंह नेगी, उदय सिंह, अमीर बानो, आकाशदीप शर्मा, एलएन गौड़, नदीम अहमद खान, मयंक कुमार उर्फ चानू आदि मौजूद रहे।