फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Regular practice in English, grammar and correct presentation will fetch good marks.

Bijnor News: अंग्रेजी में नियमित अभ्यास, व्याकरण और सही प्रस्तुति से मिलेंगे अच्छे अंक

Sun, 15 Feb 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Regular practice in English, grammar and correct presentation will fetch good marks.
झालू। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में अंग्रेजी विषय को लेकर विद्यार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है। इसमें निरंतर अभ्यास, व्याकरण की स्पष्ट समझ और उत्तर लेखन की सही तकनीक से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

हृदयानंद सार्वजनिक इंटर कॉलेज झालू की शिक्षिका पूनम रानी ने विद्यार्थियों से कहा कि अंग्रेजी वर्तमान समय में आवश्यक विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी में सफलता के लिए सबसे पहले पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझना आवश्यक है। गद्य और पद्य पाठों को अर्थ सहित पढ़ने से प्रश्नों को समझने और उत्तर लिखने में आसानी होती है। साथ ही व्याकरण के नियमों का नियमित अभ्यास करने से भाषा पर पकड़ मजबूत होती है।
विज्ञापन

शिक्षिका पूनम रानी ने बताया कि परीक्षा में प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ना अत्यंत आवश्यक है। कई बार जल्दबाजी में प्रश्न का सही आशय नहीं समझ पाने से उत्तर गलत हो जाते हैं। इसलिए संक्षिप्त, स्पष्ट और विषयवस्तु से जुड़े उत्तर लिखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखन खंड को लेकर उन्होंने कहा कि पत्र और निबंध लेखन में निर्धारित फॉर्मेट का पालन करना जरूरी है। साफ-सुथरी लिखावट, सही शब्दों का चयन और सीमित शब्दों में प्रभावी अभिव्यक्ति से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। अपठित गद्यांश (पैसेज) को ध्यान से पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सटीक उत्तर देने चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि परीक्षा के समय तनाव से दूर रहकर आत्मविश्वास बनाए रखें। सकारात्मक सोच और नियमित अभ्यास के साथ की गई तैयारी से हाईस्कूल अंग्रेजी परीक्षा में निश्चित रूप से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।

ऐसे मजबूत करें तैयारी
शिक्षिका पूनम रानी ने बताया कि कक्षा दस में अंग्रेजी में पाठ्यपुस्तक के गद्य-पद्य पाठ, व्याकरण, अपठित गद्यांश और लेखन कौशल सभी महत्वपूर्ण हैं। विद्यार्थियों को पूरे पाठ्यक्रम को समान रूप से तैयार करना चाहिए, ताकि किसी भी खंड से पूछे गए प्रश्नों का उत्तर आत्मविश्वास के साथ दिया जा सके।
सफलता के सूत्र ...
- पूरे अंग्रेजी पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझें।

- व्याकरण के नियमों का रोज अभ्यास करें।

- प्रश्न को ध्यान से पढ़कर उत्तर लिखें।

- पत्र व निबंध के फॉर्मेट का पालन करें।

- उत्तर संक्षिप्त, स्पष्ट और साफ रखें।

- रोजाना अंग्रेजी पढ़ने की आदत डालें।

- शब्दावली बढ़ाने पर विशेष ध्यान दें।

- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें।

- पैसेज को ध्यानपूर्वक पढ़कर उत्तर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed