फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Registration will be given on reporting of TB patients

टीबी मरीजों की सूचना देने पर होगा पंजीकरण

Sat, 27 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Registration will be given on reporting of TB patients
टीबी मरीजों की सूचना देने पर होगा पंजीकरण
विज्ञापन

बिजनौर। टीबी के मरीजों की सूचना को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर हो गया है। टीबी मरीजों का निक्षय पोर्टल पर नोटिफिकेशन न करने वाले नर्सिंगहोम और प्राइवेट चिकित्सकों का पंजीकरण अथवा नवीनीकरण नहीं होगा। यह शासनादेश जनपद में लागू कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने भारत से टीबी रोग को समूल नष्ट करने के लिए वर्ष 2025 तक का समय निर्धारित किया है।
जिले में अभी तक करीब 8400 टीबी से ग्रसित मरीज हैं। वर्तमान में जिले में 136 चिकित्सक निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत हैं, जबकि 65 चिकित्सक ही अभी तक टीबी के मरीजों की सूचना दे रहे हैं। शेष सूचना नहीं देने वाले चिकित्सकों को चेतावनी दी गई है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. बीएस रावत ने बताया कि वर्ष 2020 में सरकारी स्तर पर 3152 और प्राइवेट चिकित्सकों ने 513 निजी चिकित्सकों ने टीबी मरीजों की सूचना दी थी, जबकि वर्ष 2019 में लगभग 2200 मरीज प्राइवेट चिकित्सकों द्वारा चिह्नित किए गए थे। इन सभी मरीजों का पूर्ण इलाज होने पर सफलता के संबंध में भी बताना अनिवार्य है। अभी भी कई चिकित्सकों द्वारा टीबी मरीजों की सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी प्राइवेट चिकित्सकों से क्षय रोगियों की सूचना अवश्य देने तथा प्राइवेट मरीजों को भी सरकारी स्तर पर ट्रूनॉट और सीबीनॉट मशीन से जांच कराने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय कुमार यादव ने कहा कि टीबी के खात्मे के लिए हर स्तर पर पूर्ण प्रयास किया जाना जरूरी है। देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग से मुक्त करना है। उन्होंने बताया कि जब तक निजी चिकित्सक पूरी तरह से सूचना नहीं देंगे, तब तक संबंधित चिकित्सकों अथवा निजी अस्पतालों का पंजीकरण एवं नवीनीकरण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed