फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Registration starts on Sevamitra app, youth are also taking form from department

सेवामित्र एप पर रजिस्ट्रेशन शुरू, विभाग से फार्म भी ले रहे हैं युवा

Sat, 11 Jul 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Registration starts on Sevamitra app, youth are also taking form from department
सेवामित्र एप पर रजिस्ट्रेशन शुरू, विभाग से फार्म भी ले रहे हैं युवा
विज्ञापन

बिजनौर। योग्यता के अनुसार रोजगार देने के लिए शुरू किए गए सेवामित्र एप में युवाओं के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन के साथ साथ युवाओं को सेवायोजन विभाग में फार्म भी भरकर जमा करना है। विभाग में पंजीकरण कराने वाले युवाओं की पूरी फाइल बनाकर रखी जाएगी। युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर छोटे से बड़ा काम मिलेगा।
लॉकडाउन से पहले ही राज्य सरकार ने सेवामित्र एप शुरू करने की घोषणा की थी। लॉकडाउन में यह शुरू नहीं हो पाया। अब इस एप पर रजिस्ट्रेशन शुरू करा दिए गए हैं। सेवामित्र एप में युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार काम मिलता है। सेवायोजन विभाग में तो केवल शैक्षिक योग्यता के सर्टिफिकेट के आधार पर पंजीकरण होता है लेकिन सेवामित्र एप में व्यक्ति के काम के अनुभव के आधार पर भी उसे लोकल में अपने घर के आसपास या फैक्ट्री में काम मिल सकता है। मसलन कोई प्लंबर या मैकेनिक है और उसके पास इसका कोई प्रमाण पत्र नहीं है तब भी वह सेवामित्र एप पर पंजीकरण करा सकता है। अगर किसी इलैक्ट्रीशियन ने पंजीकरण कराया है और उसके घर या दुकान के पास किसी परिवार को बिजली से जुड़ा कुछ काम कराना है तो परिवार पोर्टल से नंबर देखकर इलैक्ट्रीशियन को बुला सकता है। सेवामित्र पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो गया है। युवा सेवायोजन विभाग से पोर्टल के बाद विभाग से भी फार्म भर रहे हैं। अब तक दो दर्जन से ज्यादा फार्म ले जाए जा चुके हैं। हालांकि किसी ने अभी तक अपनी फाइल विभाग में जमा नहीं की है।
विज्ञापन

एप की मदद से मिलेगा रोजगार
जिला सेवायोजन अधिकारी विशाल राठी का कहना है कि सेवामित्र एप पर पंजीकरण शुरू हो गए हैं। एप के जरिये लोगों को रोजगार मिलेगा। सभी अपने कौशल के आधार पर एप पर पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed