फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Registration of CNG vehicles will now be done in the district

जिले में अब होंगे सीएनजी वाहनों के रजिस्ट्रेशन

Fri, 24 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Registration of CNG vehicles will now be done in the district
जिले में अब होंगे सीएनजी वाहनों के रजिस्ट्रेशन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अब सीएनजी किट लगे वाहनों के भी पंजीकरण होंगे। नूरपुर में लगे सीएनजी पंप से आस जगी है। इससे पूर्व समीपवर्ती जनपद मुरादाबाद, मेरठ, अमरोहा आदि में ही सीएनजी फिलिंग स्टेशन थे। इस कारण जिले में सीएनजी किट लगे वाहन पास नहीं हो पाते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
सीएनजी को नेचुरल कंप्रेस्ड गैस कहा जाता है। यह अन्य ईंधन के मुुकाबले सस्ती होती है। इसके इस्तेमाल से वाहन जल्दी खराब नहीं होता और पर्यावरण की दृष्टि से भी यह अच्छी होती है। जिले में पहली बार सीएनजी वाले वाहनों का पंजीकरण सहायक संभागीय परिवहन विभाग से किया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन ने प्रणव झा ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व ही नूरपुर में सीएनजी फिलिंग स्टेशन संचालित हुआ है। इससे पूर्व जिले में एक भी सीएनजी पंप नहीं था। इस कारण यहां पर सीएनजी वाहनों के रजिस्ट्रेशन नहीं होते थे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएनजी स्टेशन संचालक को वाहनों में सीएनजी भरते समय रजिस्ट्रेशन चेक करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही सीएनजी किट पर जो रजिस्ट्रेशन चढ़ा है, उस पर वाहन को ही नियमानुसार सीएनजी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में सीएनजी किट का जिक्र नहीं होगा, वह रजिस्टर्ड नहीं होगा। अवैध रूप से सीएनजी का उपयोग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएनजी स्टेशन संचालकों को यह भी निर्देश दिया है कि तीन साल में एक बार सिलेंडर की हाईड्रो चेकिंग हुई है या नहीं इसकी भी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed